हेमा मालिनी ने कही मन की बात...राजनीतिक श्रेय लेने को लगा रहे अड़ंगा, मैं ही बनवाऊंगी ब्रज चौरासी कोस मार्ग
सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास का अपना संकल्प दोहराया और राजनीतिक अड़ंगों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मथुरा-वृंदावन र ...और पढ़ें

सांसद हेमा मालिनी।
जागरण संवाददाता, मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास को लेकर अपना संकल्प फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का विकास कराकर ही रहूंगी। कुछ लोग राजनीतिक श्रेय लेने के लिए अड़ंगा लगा रहे हैं। अब तक ऐसे लोगों को परिक्रमा मार्ग की बदहाली क्यों नहीं दिखाई दी।
अब जब हम बनवाना चाह रहे हैं, तो तरह-तरह के अड़ंगा लगा रहे हैं। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराकर उसका विकास कराने के लिए सांसद हेमा मालिनी काफी समय से प्रयास कर रही हैं। इसके उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की।
बात आगे बढ़ी, तभी कुछ जनप्रतिनिधियों ने बाह्य परिक्रमा और अंतर्वेदी परिक्रमा का विवाद उठाया और कहा कि जिस परिक्रमा मार्ग का विकास कराया जा रहा है, वह असली परिक्रमा नहीं है। इस विवाद के चलते फिलहाल आगे की प्रक्रिया रुक गई।
सांसद ने कहा कि परिक्रमा में जो भी पड़ाव स्थल हैं, उन्हें भी इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वहां रात्रि विश्राम और भजन कीर्तन श्रद्धालु कर सकें। सांसद ने कहा कि मथुरा से गोवर्धन रिंग रोड का निर्माण भी उनकी प्राथमिकता में है, इससे जाम से छुटकारा मिलेगा। बरसाना में बेटियों के लिए जल्द डिग्री कालेज की व्यवस्था होगी।
खबरें और भी
इसके लिए भूमि भी मिल गई है। यहां के युवाओं को कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला होंगी। इसके लिए वृंदावन में भव्य प्रेक्षागृह बनवाया गया है।
मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन का दोहरीकरण भी जल्द होगा। सांसद ने कहा कि मेरा प्रयास है कि यहां पर एक हवाई पट्टी जरूर बने, इसके लिए महावन में भूमि उपलब्ध है, जल्द ही इसे लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
अगले सप्ताह वृंदावन-मथुरा रेल लाइन को लेकर वार्ता
सांसद ने बताया कि मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के स्थान पर सड़क निर्माण का काम तेज है। रेलवे ने अपनी भूमि देने के लिए 450 करोड़ रुपये मांगे हैं। इसे लेकर अगले सप्ताह उनकी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अश्विनी वैष्णव से वार्ता होगी। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में मेट्रो ट्रेन चलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
पीएम मोदी की अपील का पालन करें लोग, मेट्रो में भी बने वीआइपी कोच
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि तेल को लेकर देश में संकट है। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील को लोग अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि मेट्रो का भी लोगों को अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो में मुझे सफर करने में दिक्कत नहीं है, लेकिन जब मैं या कोई अन्य सेलिब्रिटी मेट्रो में सफर करेंगे
तो सेल्फी, फोटो लेने के कारण दूसरों को दिक्कत होगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि मेट्रो में वीआइपी कोच बनाएं, ताकि सभी आसानी से सफर कर सकें। एक वर्ष तक सरकार ने सोना न खरीदने की अपील की है। एक वर्ष तक तो लोग धैर्य रख सकते हैं। मैंने अपनी विदेश यात्रा भी स्थगित कर दीं।