Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरसाना की विश्वविख्यात लठामार होली से पहले प्रशासन की कार्रवाई से खलबली, अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 11:26 AM (IST)

    विश्वविख्यात लठामार होली से पहले बरसाना में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम गोवर्धन के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह प्रमुख स्था ...और पढ़ें

    अतिक्रमण हटाओ अभियान।

    अतिक्रमण हटाओ अभियान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र जागरण, बरसाना। विश्वविख्यात लठामार होली से पहले कस्बा बरसाना में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमणों पर कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह बरसाना के प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार तो कार्रवाई शुरू होते ही शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए।

    एसडीएम के नेतृत्व में बरसाना कस्बे के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

    शुक्रवार को एसडीएम गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। गोवर्धन ड्रेन, नया बस स्टैंड तथा बरसाना देहात क्षेत्र में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कई अस्थाई निर्माण और टीनशेड, खोखा को हटाया गया।

    सड़क पर जाम लगा तो अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

    वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लठामार होली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आगमन को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने लाड़ो द्वार, हमारो प्यारो बरसाना गेट, पुराना अड्डा, नया बस स्टैंड, पीली कोठी तिराहा, प्रिया कुंड, नाले की पटरी आदि जगहों से अतिक्रमण को हटाया गया है।

    ये रहे शामिल

    अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर कल्पना वाजपेयी, थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार, एसआ गौरव तोमर सहित राजस्व और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

    खबरें और भी