Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mathura Road Accident: आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, बरातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 09:41 AM (IST)

    Mathura Road Accident News बरातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसने से चार बरातियों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए हैं। सभी बरात से लौट रहे थे। घायल ...और पढ़ें

    बरातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसी, चार की मृत्यु।
    बरातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसी, चार की मृत्यु।

    HighLights

    1. ट्रेवलर में सवार बरातियों में आठ हुए थे घायल
    2. चार बरातियों ने अस्पताल में तोड़ा दम

    जागरण संवाददाता, मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। पलवल से छाता क्षेत्र में एक बरात आई थी। बराती रात में वापस ट्रेवलर से लौट रहे थे, कोसीकलां के पास पीछे से ट्रेवलर एक ट्रक में घुस गई। इसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

    चार की मौत, चार घायल

    हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पलवल के मुड़कटी से एक बरात छाता के उमराया गांव आई थी। हाईवे पर कोसीकलां के पास ट्रेवलर पीछे से ट्रक में घुसने से ट्रेवलर सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें उपचार के दौरान पलवल के औरंगाबाद गोपालगढ़ निवासी ध्रुव, चुन्नीलाल, श्याम तथा दलवीर सिंह की मृत्यु हो गई। ट्रेवलर सवार मोहित, रोहन, उनके पिता रोहताश, और नवीन घायल हो गए।  पुलिस ने वाहनों को किनारे कर आवागमन सुचारू कराया।