अंगूठी पहनाई और गले में डाली माला, ठाकुर बांकेबिहारी के सामने पति-पत्नी ने निभाईं शादी की रस्में
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक नवदंपति ने ठाकुरजी के सामने शादी की रस्में निभाईं, जिसमें अंगूठी और माला का आदान-प्रदान शामिल था। यह मंदिर की परंपरा के ...और पढ़ें
HighLights
नवदंपति ने बांकेबिहारी मंदिर में शादी की रस्में निभाईं
अंगूठी और माला बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंदिर प्रबंधन समिति मामले पर कार्रवाई करने की तैयारी में
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत हैं कि मनमानी करने से बच नहीं रहे। उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति भले ही सेवायतों की हठधर्मिता व मनमानी पर काबू पाने के लिए तरह तरह के आदेश पारित कर रही है। लेकिन, सेवायत अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे।
रविवार को ऐसा ही वाकया मंदिर के जगमोहन में समीप हुआ। एक नवदंपती ने ठाकुरजी के आगे शादी की रस्में निभाईं। एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और माला की अदला-बदली की, जो कि मंदिर की परंपरा के विरुद्ध माना जाता है। इसके बाद दोनों ने ठाकुरजी और सेवायत का आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना है।
मंदिर में पहले हुए इस तरह के वाकये पर प्रशासक ने सेवायतों पर लगाए हैं अर्थदंड
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को सीजन का पहला फूलबंगला सजा था। मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखाच भरा था। इसी बीच एक नवदंपति मंदिर में जगमोहन के आगे ठाकुरजी के सामने शादी की रस्में निभा रहा था। पहले दंपती ने एक-दूसरे को ठाकुरजी के सामने अंगूठी पहनाईं और फिर माला की अदला बदली की। इसके बाद सेवायत का आशीर्वाद लेकर ठाकुरजी से भी आशीर्वाद लिया।
वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया
ये पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा इंटरनेट मीडिया में वीडियो देखने पर ये मंदिर का प्रतीत हो रहा है। समिति में मुद्दा रखा जाएगा। इस मामले में विचार कर कार्रवाई की जाएगी।