वृंदावन में कथावाचक इंदुलेखा को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के बाहर हुई धक्का-मुक्की
कथावाचक इंदुलेखा को वृंदावन में केलिकुंज आश्रम के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। उन्हें वीडियो ...और पढ़ें
-1791145730680_m.webp)
HighLights
कथावाचक इंदुलेखा को वृंदावन में धमकी मिली।
धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया।
केलिकुंज आश्रम के बाहर धक्का-मुक्की का भी आरोप।
संवाद सूत्र, वृंदावन। केलिकुंज आश्रम के बाहर शनिवार को कथावाचक इंदुलेखा को धमकी देने का मामला सामने आया है। इंदुलेखा ने बताया कि एक युवक उनके सामने मोबाइल लेकर आया और वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें वृंदावन से उठवाने की धमकी दिलाई। धमकाने वाले ने खुद को लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया।
कथावाचक ने कहा कि जब वह केलिकुंज पहुंचीं, तो वहां पहले से मौजूद आश्रम के समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। जब वह मीडियाकर्मियों के सामने अपनी बात रखने लगीं, तभी एक युवक ने मोबाइल पर वीडियो काल कर दिया। वीडियो काल पर एक व्यक्ति टी-शर्ट पहने हुए था, जिसने ईयरफोन लगा रखा था। इंदुलेखा ने उस व्यक्ति को ध्यान से नहीं देखा, लेकिन उसने खुद को लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए धमकी दी।
इंदुलेखा ने कहा कि वह फिलहाल अपने निवास पर हैं और पुलिस को कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है। यदि उन्हें फिर से कोई धमकी मिलती है, तो वह पुलिस के पास जाकर कानूनी कार्रवाई करेंगी। वृंदावन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि कोई शिकायत आती है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
