यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janmashtami Photos: ब्रज में जन्मे श्री कृष्ण मुरारी, तस्वीरों में देखें कन्हैया का मनोरम स्वागत; उमड़ा हुजूम
Janmashtami Photos- श्री कृष्ण की नगरी में जन्माष्टमी की पावन बेला पर सोलह कलाओं के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। लड्डू गोपाल के प्राकट्य दर्शन ...और पढ़ें

मथुरा, जागरण ऑनलाइन डेस्क: Janmashtami Photos - श्री कृष्ण की नगरी में जन्माष्टमी की पावन बेला पर सोलह कलाओं के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। लड्डू गोपाल के प्राकट्य दर्शन के लिए मथुरा में लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।

मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ को भजन कीर्तनों ने बांधे रखा। मधुर संगीतों के साथ अधीर हुए श्रद्धालुओं ने जब श्रीकृष्ण का स्वागत अपने आंखों से देखा तो वे निहाल हो उठे। नीचे तस्वीरों में देखें, मथुरा बाल लीलाधर के स्वागत और उत्सव का मनोहारी दृश्य-
.jpg)
श्रीकृष्ण के प्राकट्य दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम।
.jpg)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में कान्हा के श्रीविग्रह का दूध अभिषेक करते बाएं से श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, मैनेजिंग ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा।
.jpg)
प्राकट्य दर्शन के दौरान दर्शन के साथ श्रद्धालुओं में सेल्फी और फोटो लेने की होड़।
.jpg)
मंदिर के बाहर का मनमोहक नजारा।
.jpg)
वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में लड्ड़ू गोपाल का अभिषेक करते मंदिर सेवायत।
.jpg)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रभु के जन्म की झलक पाने के लिए जन्मभूमि प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु।
.jpg)
वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रेममंदिर में दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब।
.jpg)
वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुवार की रात छटीकरा मार्ग से वृंदावन की ओर आते श्रद्धालुओं का रेला, रात ठाकुर बांकेबिहारी जी की मंगला आरती दर्शन की उम्मीद लेकर आ रहे श्रद्धालु।
यह भी पढ़ें:- Krishna Janmashtami 2023: वृंदावन के इस मंदिर में केवल एक दिन होती है मंगला आरती, दर्शन को भक्तों ने डाला डेरा
यह भी पढ़ें:- Janmashtami 2023 Mathura: जन्माष्टमी की पावन बेला पर जन्मे कृष्ण मुरारी, लगे जयकारे- ब्रज में आज कन्हैया पधारे