Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: कृष्णभक्तों के लिए खुशखबर, मंदिर के अंदर व बाहर होंगे कान्हा के जन्म के लाइव दर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 08:16 AM (IST)

    Krishna Janmashtami 2023 मंडलायुक्त के साथ बैठक में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने जताई सहमति। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2023: मंदिर के अंदर व बाहर होंगे कान्हा के जन्म के लाइव दर्शन
    Krishna Janmashtami 2023: मंदिर के अंदर व बाहर होंगे कान्हा के जन्म के लाइव दर्शन

    HighLights

    1. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं
    2. लाइव स्क्रीन पर भागवत भवन में जन्मोत्सव का कार्यक्रम चलेगा

    मथुरा, जागरण संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब मंदिर के अंदर के साथ ही बाहर भी स्क्रीन पर जन्म के लाइव दर्शन होंगे। शुक्रवार को मंडलायुक्त के साथ बैठक में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने इस पर सहमति जताई है। अब तक केवल मंदिर के अंदर ही स्क्रीन लगाई जाती थीं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु कान्हा की नगरी में आते हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन का पसीना छूट जाता है।

    मंदिर के दर्शन की व्यवस्था देखी थी

    मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निरीक्षण किया। यहां पर मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के लोगों के साथ भी बैठक की। उनसे मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्हें बताया गया कि कान्हा के जन्म का उत्सव भागवत भवन में मनाया जाता है। वहां सीमित संख्या में ही श्रद्धालु पहुंच पाते हैं, ऐसे में मंदिर परिसर में उस वक्त मौजूद लाखों श्रद्धालुओं के जन्म के लाइव दर्शन के लिए स्क्रीन लगाई जाती हैं। इससे अफरा-तफरी नहीं मचती है।

    मंदिर के बाहर भी दर्शन के लिए स्क्रीन लगवाएं

    इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि इस बार मंदिर के बाहर भी लाइव दर्शन के लिए स्क्रीन लगाई जाएं। ये स्क्रीन कई स्थानों पर लगाई जाएंगी, इससे मंदिर के बाहर खड़ी भीड़ में अफरा-तफरी नहीं मचेगी और वह आराम से जन्मोत्सव का आनंद ले सकेंगे। इस पर मंदिर प्रबंधन ने भी सहमति जता दी। 

    मंदिर परिसर में स्क्रीन लगाई जाएगी

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म के लाइव दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। भागवत भवन में जन्मोत्सव का कार्यक्रम चलेगा और मंदिर परिसर में स्क्रीन लगाई जाएगी। इस वर्ष पहली बार मंदिर के बाहर कई स्थानों पर लाइव टेलीकास्ट के लिए स्क्रीन लगाई जाएंगी। ये व्यवस्था मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी के निर्देश पर की जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि हम मंदिर के अंदर पहले भी स्क्रीन लगाते थे, इस बार मंदिर के बाहर भी लगाएंगे। 

    खबरें और भी