विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी: मथुरा-वृंदावन में तीन दिन को कई रास्ते बंद, पांच सितंबर तक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन

By Jitendra Kumar Gupta Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 31 Aug 2026 09:20 PM (IST)

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए मथुरा और वृंदावन में 3 से 5 सितंबर तक यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। लाखों ...और पढ़ें

जन्माष्टमी पर आभा बिखेरता श्रीकृष्ण जन्मस्थान। फाइल फोटो

जन्माष्टमी पर आभा बिखेरता श्रीकृष्ण जन्मस्थान। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मथुरा और वृंदावन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तीन सितंबर सुबह आठ बजे से पांच सितंबर सुबह नौ बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले कई रास्तों पर चार पहिया वाहन, टेंपो, ई-रिक्शा, दोपहिया, भारी और व्यावसायिक वाहनों को रोका जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा।

जन्मभूमि क्षेत्र में भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, डीग गेट, गोकरन तिराहा, चौक बाजार, भरतपुर गेट, कृष्णापुरी, स्टेट बैंक चौराहा और महाविद्या कालोनी समेत कई स्थानों से यातायात प्रतिबंधित रहेगा। गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर भारी वाहन, रोडवेज बस और ट्रैक्टर नहीं जा सकेंगे

रोडवेज बसों को औद्योगिक क्षेत्र और जयगुरुदेव होते हुए मालगोदाम मार्ग से संचालित किया जाएगा। मसानी चौराहा से जन्मभूमि और चौक बाजार की ओर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। डीग गेट से जन्मभूमि की ओर किसी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।

स्टेट बैंक चौराहा से भरतपुर गेट की ओर चार पहिया, व्यावसायिक वाहन, टेंपो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। हाईवे से आने वाले वाहनों के लिए मंडी परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे और वृंदावन की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पीएमबी पालीटेक्निक स्कूल, जयसिंहपुरा में अनुज चौधरी का खाली प्लाट और आरके ज्वैलर्स के सामने पार्किंग बनाई गई है।

गोकुल रेस्टोरेंट और हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को आरएसएस संस्था के सामने, आइएसबीटी बस अड्डा और रामलीला मैदान में पार्क कराया जाएगा। वहीं धौलीप्याऊ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रेलवे ग्राउंड पार्किंग निर्धारित की गई है।

वृंदावन में भी भारी वाहनों की एंट्री बंद

जन्माष्टमी पर वृंदावन में भी यातायात व्यवस्था कड़ी रहेगी। छटीकरा, रुक्मिणी विहार, पानीगांव, वृंदावन कट और सौ-शैया सहित कई स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग से आगे वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ-शैया से आगे भारी और चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आइटीआइ, दारुख, मंडी, पवनहंस हेलीपैड, एमवीडीए, पशुपैठ, पैराग्लाइडिंग और शिवा ढाबा समेत कई पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

जन्माष्टमी को लेकर डायवर्जन रूट तैयार कर लिया है। किसी भी श्रद्धालु को श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने में परेशानी नहीं होगी।

-

-राजेश कुमार तिवारी, एसपी यातायात