Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vrindavan Banke Bihari Mandir: धार्मिक यात्रा पर पत्नी अमृता संग ब्रज आए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, जन्मस्थान और द्वारिकाधीश में भी किए दर्शन

    By Navneet SharmaEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 07:50 AM (GMT+05:30)

    Vrindavan Banke Bihari Mandir महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और पत्नी अमृता फडणवीस ने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन कर प्रार्थना ...और पढ़ें

    ठाकुरजी के दर्शन कर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हुए अभिभूत
    ठाकुरजी के दर्शन कर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हुए अभिभूत

    HighLights

    1. देवेंद्र फडणवीस ने किए जन्मस्थान, बांके बिहारी, द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन
    2. पूजाचार्यों ने कराई पूजा, धार्मिक यात्रा पर आए थे ब्रज में

    जागरण संवाददाता, मथुरा : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सपरिवार श्रीकृष्ण जन्मस्थान, बांके बिहारी और द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन किए। ठाकुरजी के दर्शन कर वह अभिभूत हो उठे।

    उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व पत्नी अमृता फडणवीस ने सोमवार शाम 5.15 बजे जन्मस्थान के दर्शन किए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने स्वागत किया। भगवान श्रीकेशवदेवजी, श्रीगिरिराजजी, भगवती मां योगमाया, श्रीगर्भगृह के दर्शन किए।

    ठाकुरजी के दर्शन कर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हुए अभिभूत

    भागवत भवन में ससंकल्प पुष्पार्चन किया। पूजाचार्यों ने प्रसाद प्रदान किया गया। उन्होंने जन्मस्थान की सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पौराणिक, धार्मिक महत्व, मंदिर स्वामित्व व वर्तमान में चल रहे विभिन्न मुकदमों की जानकारी दी गई।

    जन्मस्थान पर कराए जा रहे विकास कार्यों व संस्थान द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पाें की जानकारी दी। मुख्य अधिशासी राजेश पांडेय, उप मुख्य अधिशासी अनुराग पाठक मौजूद रहे।

    Read Also: Agra Brahma Kumaris Ashram: सगी बहनों की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी; एकता ने फंदा टूटने पर साड़ी से दोबारा कसा था, नीरज को भेजा था आडियो मैसेज

    बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे

    उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार शाम को बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजन कराया। उन्होंने कहा कि वह यहां धार्मिक यात्रा पर आए हैं, किसी तरह के राजनीतिक विषय पर बात नहीं करेंगे। भगवान कृष्ण की भूमि पर अच्छी अनुभूति हो रही है। सेवायत दिनेश गोस्वामी, केडी गोस्वामी ने स्वागत किया।

    उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन भी किए। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। अन्नकूट दर्शन के बाद मंदिर के अधिकारी व अशोक कुमार शर्मा ने मंदिर कार्यालय में स्वागत किया। अन्नकूट महोत्सव के दर्शन को सौभाग्य बताया। मंदिर की नोटबुक में लिखा कि अन्नकूट के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पर अनुकंपा बनी रहे।