Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क किनारे पड़ा था बोरा, लाश का मच गया हल्ला; पुलिस ने खोला तो निकला जिंदा इंसान

    By Ravi Prakash Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 11 Feb 2026 07:19 PM (IST)

    मथुरा के गोवर्धन में बरसाना मार्ग पर एक बंद बोरे को देखकर लोगों ने उसमें लाश होने की आशंका जताई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचक ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. उनींदी हालत में बिहार का रहने वाला निकला व्यक्ति

    2. सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

    संवाद सूत्र, जागरण, गोवर्धन (मथुरा)। बरसाना मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बंद बोरे ने ऐसा खौफ पैदा किया कि राहगीरों के कदम थम गए और इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे पड़े संदिग्ध बोरे को देखकर लोगों ने उसमें लाश होने की आशंका जता दी।

    कुछ ही मिनटों में 'बोरे में शव' की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई। घबराए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची।

    माहौल ऐसा था मानो कोई बड़ा आपराधिक रहस्य खुलने वाला हो। पुलिस ने सावधानी से बोरे को खुलवाया। जैसे ही बोरा खुला, वहां मौजूद लोग दंग रह गए अंदर से कोई शव नहीं, बल्कि एक जिंदा आदमी निकला।

    वह व्यक्ति उनींदी हालत में बोरे से बाहर निकला तो भीड़ में खुसर फुसर और हैरानी फैल गई। पूछताछ में उसने अपना नाम उपेंद्र ऋषि, निवासी हसनगंज बिहार बताया। वह भीख मांगकर गुजर बसर करता है।

    कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वह खुद ही बोरे के अंदर घुसकर सो गया था। लोगों ने काफी देर तक कोई हलचल न देख उसे मृत समझ लिया और अफवाह ने सनसनी का रूप ले लिया। हालांकि उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

    उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे चोट आई। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि व्यक्ति को तत्काल सरकारी अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया जा रहा है। चोट के कारणों की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    कुछ देर तक बरसाना रोड पर लाश का रहस्य बना रहा, लेकिन सच्चाई सामने आते ही लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।