यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mathura News: राया पटाखा बाजार अग्निकाड़; आग में झुलसे हाथरस के दो सगे भाइयों की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपावली पर जिले में पटाखों की दुकानों के लाइसेंस के लिए मानक भले ही कई बने हों लेकिन दुकानें सजने के बाद इन्हें पूरा नहीं किया गया। अफसरों ने भी न निर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। राया कस्बा के श्रीराधा गोपालजी बाग प्रागंण में पटाखा बाजार में दीपावली के दिन दोपहर में लगी भीषण आग में झुलसे हाथरस के दो सगे भाइयों की आगरा व दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत्यु के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
तीन दर्जन दुकानों में लगी थी आग
राया कस्बा के राधा गोपाल बाग में दीपावली पर इस बार पटाखा की करीब तीन दर्जन दुकानें लगाई गईं थीं। इसके अलावा अनेक लोग हथठेल पर देसी पटाखे बेच रहे थे। रविवार की दोपहर दो बजे अचानक एक दुकान में आग लग गई। कुछ पल में ही आग एक-एक कर कई दुकानों में लग गई, जिससे भगदड़ मच गई।
एक घंटे तक तड़पते रहे थे घायल
अग्निकांड में हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनई निवासी सगे भाई ठाकुरदास व सुशील सिंह समेत 17 लोग झुलस गए। एक घंटे तक सभी लोग मौके पर ही तड़पते रहे। बाद में एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से आगरा रेफर कर दिया।
Read Also: Muzaffarnagar News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, चलते ट्रक में घुसी कार, छह दोस्तों की मौत
सोमवार की रात्रि में सुशील की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके भाई ठाकुरदास ने मंगलवार की सुबह दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। अग्निकांड में सुल्तान सिंह के दो बेटों की मृत्यु से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
खबरें और भी
आगजनी में झुलसे ये लोग
जतिन, रिंकू, राहुल, अनिल, लाखन, राजेश, खुशी, पप्पू, सोहन, कोमल, नितिन, दीपचंद, अमित, कमल, सचिन, मथुरा दमकलकर्मी चंद्रशेखर।
डीएम की दो सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
राया पटाखा बाजार में हुए हादसे के बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जांच बैठा दी है। इसके लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें सीओ महावन और एसडीएम मांट को शामिल किया है। दोनों अधिकारी सप्ताह भर जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।