Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा नाव हादसा: राधे-राधे की भक्ति में डूबे थे पंजाब के श्रद्धालु, तभी एक पल में मचने लगी चीख-पुकार

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    पंजाब से आए श्रद्धालु वृंदावन में राधे-राधे की भक्ति में लीन थे। निधिवन और केशी घाट पर भजन-कीर्तन के बाद वे यमुना में नौका विहार कर रहे थे। इसी दौरान ...और पढ़ें

    मोटरबोट पर श्रद्धालु, वीडियो की तस्वीर।

    मोटरबोट पर श्रद्धालु, वीडियो की तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। पंजाब से आए श्रद्धालु वृंदावन में राधे-राधे की भक्ति में डूबे रहे। श्रद्धालुओं का एक जत्था दोपहर को दोपहर को निधिवन भी घूमने गया था। जहां राधे-राधे भक्ति के बीच वीडियो भी बनाया गया। फिर मोटरबोट में भी राधा नाम का जप किया। इसके बाद हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई।

    हादसे से पहले भजन और कीर्तन कर रहे थे श्रद्धालु

    पंजाब से आए श्रद्धालु निधिवन के साथ केशी घाट पर राधे-राधे के जयघोष के बीच भक्ति में डूबे नजर आए। हादसे से कुछ समय पहले श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यमुना किनारे दर्शन और नौका विहार का आनंद ले रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय था और श्रद्धालु वृंदावन की आध्यात्मिक छटा में खोए हुए थे। सभी लगातार राधे-राध का जाप कर रहे थे।

    कुल ही पलों में मातम में बदल गया खुशी का माहौल

    इसी बीच यमुना में श्रद्धालुओं से भरी मोटरवोट हादसे का शिकार हो गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक घटना ने श्रद्धा और खुशी के माहौल को कुछ ही पलों में मातम में बदल दिया। श्रद्धालुओं द्वारा निधिवन और मोटरबोट में राधे-राधे जप के दौरान बनाए गए वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी प्रसारित हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- वृंदावन नाव हादसे पर डिंपल यादव ने सरकार से की श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, ठाकुर बांकेबिहारी का लिया आशीर्वाद

    खबरें और भी