मथुरा से जयपुर और बरेली जाना हुआ आसान, बाईपास पर वाहन भर रहे फर्राटा; कंपनी ने छोड़े काम अधूरे
महावन तहसील से गुजरने वाले जयपुर-बरेली बाईपास पर हल्के-भारी वाहन फर्राटे भर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर अधूरे उतार-चढ़ाव के कारण दिक्कतें आ रही हैं। ...और पढ़ें

जयपुर बरेली हाईवे पर दौड़ता ट्रक।
संवाद सूत्र, महावन (मथुरा)। महावन तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले जयपुर बरेली बाइपास रोड पर हल्के भारी वाहन फर्राटे भरने लगे हैं लेकिन बाइपास से नीचे उतरने एवं ऊपर चढ़ने में दिक्कत आ रही है।
अधिकांश स्थानों पर उतार चढ़ाव का काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जगह जगह भारी वाहन फंसने लगे हैं, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। एनएचएआई ने पीएनसी इंफ्रा कंपनी से रोड का निर्माण कराया है।
जगह जगह पर पुलिया पुलों का निर्माण हुआ है। अधिकांश गांवों पर उतार चढ़ाव बनाए गये हैं। स्थानीय एवं अन्य राहगीरों को अच्छी सुविधाएं मिलने लगीं। लेकिन अधिकांश स्थानों पर उतार चढ़ाव का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
जिससे कच्चे रास्तों पर भारी वाहन धंसने लगे हैं। गलत दिशा में चलने वाले वाहनों से दुर्घटनाएं होने लगी हैं। पिछले दिनों हुई बारिश में छोटे वाहन यहां फिसलते हुए दिखाई पड़े।
महावन तहसील के गांव महावन, मनोहरपुर, किशनपुर, खेरिया, अलीपुर, हयातपुर, नगला खेमा, नगला देवकरन, गोपी की नगरिया, नगला रत्ती, नगला पोला, सिहोरा, नगला पतिया, गौसना, शाहपुर, गोहदरपुर, होल्ला, अचरू, राया आदि गांवों से होकर ये बाईपास जा रहा है।
निर्माण कार्य के दौरान छोड़ी गईं कमियां अगर दूर कर दी जाएं तो इस पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और शहर में भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा।