यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कथावाचक प्रदीप मिश्रा के समर्थक ने मान मंदिर के सचिव को फोन पर दी जान से मारने की धमकी, SSP से शिकायत
राधारानी पर अमर्यादित टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिप्पणी के विरोध में ब्रजमंडल के साधु-संतों की बैठक पिछले दिनों बरसाना स्थित मान मं ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बरसाना। शिव कथावाचक प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध राधारानी के बारे में गलत टिप्पणी को लेकर मान मंदिर पर हुई महापंचायत के बाद मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह को फोन पर गोली मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को प्रदीप मिश्रा का समर्थक बता रहा था। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।