विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura: बक्से में मिली लाश की मिस्ट्री का राजफाश...बेटा निकला बाप का कतिल, समलैंगिक संबंध के चलते शव को बॉक्स में रख लगाई थी आग

Published: Tue, 14 May 2024 07:23 AM (IST)

Mathura Crime News In Hindi Update दोस्त से समलैंगिग में रोड़ा बने पिता की सब्बल से हत्या चेहरा जलाकर शव ...और पढ़ें

Mathura News: बक्से में मिली लाश के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस। (फाइल फाेटो)
Mathura News: बक्से में मिली लाश के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस। (फाइल फाेटो)

HighLights

  1. चार मई को मिले अधजले शव का पुलिस ने किया राजफाश
  2. आरोपित बेटे समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोचा

जागरण संवाददाता, मथुरा। बेटे के समलैंगिक संबंधों का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। साथी के साथ मिलकर बेटे ने पहले पिता की सब्बल मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरा जला दिया और शव को एक बक्से में बंदकर फेंक दिया। मामला खुला तो सभी दंग रह गए। पुलिस ने हत्यारोपित बेटे समेत चार लोगों को दबोच लिया। इनमें दो को रात में मुठभेड़ में दबोचा गया।

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया, चार मई को सुबह गांव अयेरा के पास प्लाटिंग में सड़क किनारे एक बक्से में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला था। पहचान छिपाने के लिए शव का चेहरा जलाया गया था। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

सीओ महावन भूषण शर्मा के नेतृत्व में राया थाना प्रभारी अशोक कुमार ने रविवार को आरोपित लोकेश निवासी घीया मंडी भार्गव गली चौक बाजार और दीपक माहौर निवासी मुहल्ला गुजराना चौबियापाड़ा थाना कोतवाली को यमुनापुल के नीचे शमशान घाट के पास गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ करने के बाद स्वाट व सर्विलांस टीम ने रविवार देर रात ढाई बजे मुख्य आरोपित बेटे की घेराबंदी की।

ये भी पढ़ेंः Agra Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत से पहले डिवाइडर की रेलिंग के बीच फंस कर तड़पते रहे दोनाें

मुठभेड़ के बाद पकड़ा हत्यारोपित

मुठभेड़ में मृतक मोहनलाल के बेटे अजीत निवासी अंतापाडा थाना कोतवाली और कृष्णा वर्मा निवासी प्रताप नगर चौराहा लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में बेटे अजीत ने समलैंगिक संबंधों का विरोध करने पर पिता की हत्या की बात स्वीकारी।

ये भी पढ़ेंः CBSE Result 2024: 12वीं में फेल हुआ छात्र, कमरा बंद कर मौत को लगाया गले

एक मई की रात में भी हुआ था झगड़ा

मोहनलाल शर्मा के बेटे अजीत की मित्रता कृष्णा वर्मा निवासी प्रताप नगर थाना जमुनापार के साथ थी। इनके बीच समलैंगिक संबंध की बात सामने आने पर मोहनलाल शर्मा ने कई बार विरोध किया। इसके चलते मोहनलाल व उनके बेटे अजीत के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े होते थे।

अजीत ने अपने अन्य साथियों कृष्णा, दीपक और लोकेश के साथ मिलकर पिता को मारने की योजना बनाई थी। एक मई की रात में फिर झगड़ा हुआ था। अजीत और कृष्णा ने मोहनलाल की हत्या कर दी। शव को टीन के बाक्स में रखकर थाना राया क्षेत्र में पहचान छुपाने के उद्देश्य से जलाकर फेंक दिया था।

पुलिस दूसरे जिलों में ढूंढती रही, सीओ को सीसीटीवी में बक्सा ले जाते दिखे

अनसुलझे हत्याकांड का राजफाश करने के लिए पुलिस की टीमें अलीगढ़, हाथरस, दिल्ली के साथ राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में मृतक की पहचान के लिए छानबीन में जुटी थी। 

एक फुटेज में आरोपित बाइक में बक्से को लेकर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए जुट गई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपितों को चिन्हित करने में जुटी हुई थी। इसी दौरान छह मई को मोहनलाल शर्मा के गुम होने की मौखिक सूचना पुलिस को मिली। हुलिया अज्ञात मृत व्यक्ति के शरीर के हुलिया से मेल खा रहा था। अजीत और कृष्णा के अलावा दो अन्य आरोपितों ने शव ठिकाने लगाने में मदद की थी।

घर पर ही की थी हत्या, दूसरे दिन फेंका शव

सीओ भूषण शर्मा ने बताया, शव को पूरा जलाने की योजना थी, लेकिन लोगों की आवाजाही के कारण पूरा नहीं जला पाए। घर पर मृतक के खून के निशान मिले हैं। आरोपित और उनके दोस्त डीजे पार्टी में काम करते थे। आरोपित बेटे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।