Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Mathura Visit: पीएम के आने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस ने किए हाउस अरेस्ट, ये क्षेत्र हुए नो फ्लाइंग जोन घाेषित

    By Navneet SharmaEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 09:55 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को साढ़े तीन घंटे मथुरा में रहेंगे। वह यहां चल रहे ब्रज रज उत्सव में कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव में शाम ...और पढ़ें

    Mathura News: पीएम मोदी के आने पर काला दिवस मनाकर होगा विरोध,
    Mathura News: पीएम मोदी के आने पर काला दिवस मनाकर होगा विरोध,

    जागरण संवाददाता, मथुरा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एड. भगवान सिंह वर्मा को पुलिस ने उनके सदर स्थित आवास पर बुधवार देररात नजरबंद कर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन काे काला दिवस मनाने की घोषणा की थी।

    कांग्रेस राया के आतिशबाजी बाजार अग्निकांड में मारे गए लोगों के स्वजन को 50 लाख मुआवजा व नौकरी दिलाने की मांग कर रही है। सदर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में विरोध करने का निर्णय लिया गया था।

    पुलिस ने देर रात नजरबंद किया

    पुलिस देररात जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के आवास पर पहुंच गई और उनको नजर बंद कर लिया। इससे पूर्व बैठक में जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि राया के पटाखा बाजार अग्निकांड में मारे गए लोगों के स्वजन को सरकार ने उचित मुआवजा नहीं दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रजरज उत्सव में शामिल होने आ रहे हैं, लेकिन मृतकों के स्वजन को सांत्वना के लिए दो शब्द भी नहीं हैं।

    ये भी पढ़ेंः Devuthani Ekadashi; सड़क पर घुड़चढ़ी या बारात का स्वागत किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, एक हजार जोड़े बंधेंगे आज परिणय सूत्र में

    सांसद हेमा मालिनी मृतकों के घर तक नहीं पहुंची हैं। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में ठा. नीलेश जादौन, राजकुमार उपाध्याय, प्रवीण भास्कर, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, लक्ष्मण सिंह, प्रिय पाल सिंह मौजूद रहे।

    नो फ्लाइंग जोन घाेषित

    पीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने ब्रजरज उत्सव स्थल और जन्मभूमि के आसपास क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, पीएम के कार्यक्रम में विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन के क्रम में काले गुब्बारे उड़ाए जाने की संभावना है।

    गुब्बारों से पीएम हेलीकाप्टर के पंखों में फंसने से नुकसान की संभावना है। पीएम के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रज रज उत्सव स्थल तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास के संपूर्ण क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यह आदेश गुरुवार के लिए प्रभावी रहेगा।

    डेढ़ घंटे पहले आ जाएंगे सीएम योगी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ घंटे पहले ही जिले में आ जाएंगे। उनका हेलीकाप्टर ढाई बजे हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह बिजली विभाग के गेस्ट हाउस जाएंगे। वह प्रधानमंत्री को रिसीव करने के लिए छावनी स्थित सेना के परिसर में जाएंगे और फिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में प्रधानमंत्री के साथ दर्शन को पहुंचेंगे। वह प्रधानमंत्री के जाने के बाद 7.50 बजे आगरा होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

    खबरें और भी