Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लाइफ जैकेट ना सुरक्षा उपकरण, क्षमता से अधिक बैठाए जा रहे श्रद्धालु, कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 10:26 PM (IST)

    मथुरा के यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। नावों में क्षमता से अधिक लोग बैठाए जा रहे हैं, और लाइफ जैकेट या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। धर्मनगरी में यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। श्रद्धालुओं को नाव में बैठाकर यमुना की सैर तो कराई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है। अधिकांश नावों में न तो लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं और न ही अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण। इससे कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में कई मामले सामने आने के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

    कान्हा की धार्मिक नगरी में लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं। विश्राम घाट, केसी घाट और आसपास के प्रमुख घाटों पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन और यमुना पूजन के लिए पहुंचते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग नाव से यमुना भ्रमण भी करते हैं। कई नाविक अधिक कमाई के लालच में नाव की निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक श्रद्धालुओं को बैठा लेते हैं।

    छोटी नावों में बैठते हैं 15 से 20 लोग

    छोटे आकार की नावों में भी 15 से 20 लोगों को बैठाकर बीच धारा से होते हुए उस पार तक ले जाते हैं। इससे नाव का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। नाव में बैठाने से पहले श्रद्धालुओं न तो किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती है और न ही लाइफ जैकेट पहनाई जाती है। कई नावों में रस्सी, टार्च, रेस्क्यू रिंग और प्राथमिक उपचार किट जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं।

    यमुना में जलस्तर बढ़ने या तेज बहाव की स्थिति में यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती नहीं बरती जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर हो जाती है। त्योहार के दिनों में नावों पर अत्यधिक दबाव देखा जाता है।

    खबरें और भी

    नाव के ऊपर टीनशेड पर स्टंट के प्रसारित हो चुके वीडियो

    यमुना नदी में श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ करने के कई वीडियो पूर्व में प्रसारित हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस इस पार और उस पार के थाना क्षेत्रों में उलझी रहती है। पूर्व में नाव में टीन शेड के ऊपर बैठकर स्टंट करने, मोटर बोट में किनारे बैठाकर सेल्फी आदि लेने के कई वीडियो प्रसारित हो चुके हैं।