Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसआईआर प्रक्रिया में किसी का वोट न छूटे, वृंदावन जनसुनवाई शिविर में हेमा मालिनी ने बांटे सिलाई किट

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 07:20 AM (IST)

    सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन के कैलाश नगर में जनसुनवाई शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में किसी का वोट न छूटने पर जोर दिया और सभी विभ ...और पढ़ें

    सांसद जनसुनवाई शिविर में सांसद हेमामालिनी ने बांटी सिलाई मशीन किट व कंबल।

    सांसद जनसुनवाई शिविर में सांसद हेमामालिनी ने बांटी सिलाई मशीन किट व कंबल।

    HighLights

    1. सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में जनसुनवाई शिविर का उद्घाटन किया

    2. एसआईआर प्रक्रिया में किसी का वोट न छूटने पर जोर दिया

    3. विश्वकर्मा योजना के तहत सिलाई मशीन किट और कंबल बांटे गए

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि एसआआर प्रक्रिया सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। किसी के वोट नहीं छूटें। सांसद जनसुनवाई शिविर का उद्घाटन किया। यहां एक ही छत के नीचे सभी लाभ देने के लिए विभिन्न विभागों के शिविर लगवाए।

    शिविर में एसआआर प्रक्रिया समेत सभी विभागों ने किया समस्याओं का निदान

    नगर निगम के वार्ड 51 के कैलाश नगर स्थित पार्क में शनिवार को आयोजित सांसद जनसुनवाई शिविर में सांसद हेमा मालिनी ने कहा जनता की समस्याओं को सुनने के लिए हमारे कार्यालय और आवास पर भी व्यवस्था है। लेकिन आज विशेष रूप से शिविर लगाकर मौके पर ही समाधान का प्रयास किया गया है। शिविर में मुख्य रूप से पेंशन, राशन कार्ड, नगर निगम, विद्युत विभाग और मतदाता सूची से नाम कटने जैसी शिकायतें सामने आईं।

    सांसद ने समस्याएं सुनीं और निराकरण के भी निर्देश दिए। शिविर में केंद्र सरकार की विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों और जरूरतमंदों को सिलाई मशीन किट व कंबल बांटे।

    सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, अनूप शर्मा, निगम में उपसभापति मुकेश सारस्वत, पूजा चौधरी, मुदिता शर्मा, संजय गोविल, अभिराज शर्मा, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, डा. एमडी व्यास, ब्रजभूषण मिश्रा, राजीव तिवारी, जितेंद्र वार्ष्णेय, सुंदर सिंह मौजूद रहे।

    पार्क से बाइक चोरी

    जनसुनवाई शिविरमें पुलिस बल भी मौजूद था। कैलाश नगर निवासी विमल ने बताया वह शिविर में मोटर साइकिल से आए थे। तभी किसी ने बाइक चोरी कर ली।