विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी ने खत्म की सपा की पारिवारिक कलह : संबित पात्रा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 10 Dec 2016 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2016 07:49 PM (IST)

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव को नोटबंदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए। धन के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मथुरा (जेएनएन)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नोटबंदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए। धन के लिए परिवार आपस में लड़ रहा था, पर नोटबंदी के बाद परिवार एक हो गया।

वृंदावन में आनंदलोक संस्था के बैनर तले आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे संबित ने राहुल गांधी के संसद में भूचाल लाने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे (राहुल) जब बोलते हैं, तो कांग्रेस में ही भूचाल आ जाता है। वह पहले भी आलू की फैक्ट्री लगाने का बयान देकर कांग्रेस में भूचाल ला चुके हैं। अब वे ना बोलें, तो ही अच्छा है। कर्नाटक में भारी मात्रा में नई करेंसी पकड़े जाने के सवाल पर कहा कि नई करेंसी हो या पुरानी, कालेधन को सफेद करने वाले सरकार की नजर से बच नहीं सकते। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल के जिक्र पर बोले कि वे दिल्ली तो संभाल नहीं पा रहे, देश की चिंता कर रहे हैं।

कैशलेस से जिन्हें तकलीफ, वो कर रहे विरोध: गिरिराज

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नोटबंदी से तकलीफ उन लोगों को हो रही है, जो कैशलैस योजना के खिलाफ हैं। संसद में बोलने पर भूचाल आने के राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दस साल तक सत्ता में रही, तब तो उन्होंने कोई काम नहीं किया। वे क्या बोलेंगे? नोटबंदी से कष्ट तो है, मगर राष्ट्रहित में कष्ट सहना भी देश की जनता जानती है। पचास दिन बाद देश बदलना शुरू हो जाएगा, लोगों की दिक्कतें भी खत्म होने लगेंगी। एरोमा थैरेपी थीम योजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये स्कीम लाभदायक है, इसके परिणाम अच्छे मिलेंगे।

नोटबंदी से मिलेगी आर्थिक स्वतंत्रता: वाजपेयी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को कोई समस्या नहीं है। जो परेशानी है, क्षणिक है। इसके लाभ आने वाले समय में लोगों को मिलेंगे। सामूहिक विवाह समारोह में आए डॉ. वाजपेयी ने कहा कि आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करके भारत सुदृढ़ होगा। नोटबंदी का विरोध करने वाले राजनीति कर रहे हैं। इनका कोई आधार नहीं है। इसे चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जिस दिन नोटबंदी के परिणाम सकारात्मक आने लगेंगे, विरोधी दल मुंह छिपाते नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।