Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वृंदावन के गेस्टहाउस में चल रहा था ऐसा काम, पुलिस की छापामार कार्रवाई से मच गई भगदड़, आगरा से आते थे लोग

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 08:02 AM (IST)

    Mathura Police Arrests People Update News आगरा से जुआ खेलने के लिए मथुरा में आते थे लोग। वृंदावन पुलिस छापामार कार्रवाई में दबोचे 11 जुआरी। पुलिस ने 3 ...और पढ़ें

    Mathura News: पुलिस ने गेस्टहाउस से पकड़े जुआरी।
    Mathura News: पुलिस ने गेस्टहाउस से पकड़े जुआरी।

    HighLights

    1. श्रीकृष्ण कुंज गेस्टहाउस में पकड़े जुआ खेलते हुए लोग
    2. 11 लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। परिक्रमा मार्ग के पानीघाट क्षेत्र स्थित गेस्टहाउस में चल रहे जुआघर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआ के फड़ से पुलिस ने ताश की गड्डी समेत 3.27 लाख रुपये भी बरामद किए। गिरफ्त में आए सभी जुआरी आगरा के हैं।

    सीओ सदर आकाश सिंह व कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही की अगुवाई में शनिवार शाम पानीघाट क्षेत्र के तुलसीवन आश्रम के सामने श्रीकृष्ण कुंज गेस्टहाउस में पुलिस टीम ने छापा मारा तो ग्यारह जुआरियों को फड़ से दबोच लिया।

    गेस्टहाउस में मिली थी जुआ चलने की सूचना

    कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उन्हें गेस्टहाउस में जुआ चलने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके पर जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जुए के फड़ से ताश की गड्डी, दो कार व 3.17 लाख रुपये भी बरामद किए।

    ये भी पढ़ेंः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिग्गजों की भिड़ंत में हाईकमान ने लगाया ब्रेक; हार के बाद एक्शन के मूड में आई भाजपा

    ये भी पढ़ेंः Haji Iqbal: कभी शहद और परचून की दुकान चलाता था अरबों का मालिक इकबाल, ईडी ने अब तक जब्त की 5,060 करोड़ रुपये की संपत्ति

    ये किए गिरफ्तार

    गिरफ्त में आए जुआरियों में आगरा थाना ताजगंज के बगदा निवासी महेंद्र सिंह, बरोली अहीर निवासी गंदर्भ, नौपुरा निवासी तेज सिंह, मियांपुर निवासी संतोष, बरौली निवासी सुशील कुमार, गुतला निवासी निशांत तोमर, थाना बमरौली कटरा के नगला नाथू निवासी ताेताराम, बमरौली कटरा निवासी सोनू, नीरज, बमरौली निवासी अमर सिंह, समशाबाद रोड गुतला निवासी रूपेश कुमार शामिल हैं।