Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दहेज में दी बोलेरो और 50 लाख में की शादी, फिर भी लालची निकले ससुराल वाले; गर्भवती बेटी को दो मंजिला छत से नीचे फेंका

    Updated: Sat, 04 May 2024 08:28 AM (IST)

    बलदेव के गांव मगना में विवाहिता को दो मंजिला छत से नीचे फेंका पिता ने बलदेव थाने में पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट। आरोप लगाया 28 अप्रैल 202 ...और पढ़ें

    बलदेव के गांव मगना में विवाहिता को दो मंजिला छत से नीचे फेंका। वीडियो से ली तस्वीर।
    बलदेव के गांव मगना में विवाहिता को दो मंजिला छत से नीचे फेंका। वीडियो से ली तस्वीर।

    HighLights

    1. महिला की हालत गंभीर, 28 अप्रैल की घटना, सभी आरोपित फरार
    2. पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपित ससुरालीजनों की तलाश शुरू

    संसू, जागरण, बलदेव। गर्भवती विवाहिता को छत से नीचे फेंककर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सात ससुरालीजनों को नामित किया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस तरह का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

    इसमें छत की रेलिंग पर लटकी महिला बचाव की गुहार लगा रही है। कुछ मिनट बाद ही वह नीचे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरकर घायल हो गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    आगरा के हैं लड़की के पिता

    आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पुत्री प्रियंका का विवाह बीते वर्ष 16 फरवरी को बलदेव के गांव मगना निवासी हर्ष वाल्मीकि से की थी। शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किया था। आठ लाख नकद, एक बोलेरो, एक बाइक दहेज में दी थी।

    दहेज की मांग करता था परिवार

    आरोप लगाया शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर बेटी की मारपीट शुरू कर दी। मामला थाने तक पहुंचा और फिर 20 अक्टूबर, 2023 में दीवानी आगरा में राजीनामा हुआ। इसके बाद भी ससुरालीजनों ने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।

    ये भी पढ़ेः VIP Entry In Mandir: ये हैं वो तीन युवक, जो बांकेबिहारी मंदिर में VIP दर्शन करवाने की लगाते थे बोली; 1100 रुपये थी एंट्री फीस

    आरोप लगाया कि, ससुराल वालों ने बेटी प्रियंका को दोमंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। बेटी ने बचाव को रेलिंग पकड़ ली। कुछ देर में बेटी दूसरी रेलिंग से टकराकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ससुरालीजनों ने बेटी को बचाने तक का प्रयास नहीं किया। इंटरनेट मीडिया पर भी महिला का वीडियो प्रसारित हुआ है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Chunav: 25 साल में पहली बार अमेठी में गांधी परिवार से नहीं कोई दावेदार, 1977 में संजय गांधी ने लड़ा था यहां से चुनाव

    प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया, पति हर्ष वाल्मीकि, ससुर सत्यवीर सिंह, अशोक, सास उषा, देवेंद्र, बुआ रीना, बुआ का पुत्र काका को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।