Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी लगा रहीं दंडवती, 5 दिन में पूरी करेंगी 21 KM की परिक्रमा

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 08:28 AM (IST)

    Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma Wife News राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की गिरिराजजी के प्रति आस्था किसी से छिपी नहीं है। मंगलवार क ...और पढ़ें

    Mathura News: राजस्थान के सीएम की पत्नी और बेटा गोवर्धन में दंडवती परिक्रमा लगा रहे हैं।
    Mathura News: राजस्थान के सीएम की पत्नी और बेटा गोवर्धन में दंडवती परिक्रमा लगा रहे हैं।

    HighLights

    1. भजन लाल शर्मा के सीएम बनने के बाद धार्मिक यात्रा पर पत्नी बेटा
    2. गोवर्धन में पत्नी और बेटा दंडवती परिक्रमा लगा रहे

    संवाद सूत्र, गोवर्धन/मथुरा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पत्नी ने मंगलवार से गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा शुरू की। 21 किमी की परिक्रमा में उन्होंने पहले दिन तीन किमी की परिक्रमा की। उनकी परिक्रमा करीब पांच दिन में पूरी होगी।

    मंगलवार दोपहर बाद वह गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के बीच सड़क पर लेटकर दंडवती परिक्रमा शुरू की। उन्होंने पहले पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद परिक्रमा शुरू की। उनके साथ चार से पांच सुरक्षाकर्मी भी हैं।

    ये भी पढ़ेंः UP Police Cop Martyred: सचिन राठी के बलिदान से परिवार में कोहराम, 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हुए थे भर्ती

    ये भी पढ़ेंः Agra Crime News: आगरा में बेखौफ बदमाश, सेवानिवृत्त आइएएस के घर में बंधक बना लूटपाट की सनसनीखेज वारदात, सीसीटीवी में कैद

    परिक्रमा देख श्रद्धालुओं ने उनकी सादगी और आराध्य के प्रति आस्था की सराहना की। बता दें कि गिरिराज जी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अटूट आस्था है। चार दिन पहले उन्होंने सीएम बनने के बाद गोवर्धन में दानघाटी, श्रीनाथ जी और पूंछरी का लौठा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की थी।