विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'संत व धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्माजनक नहीं सरकार का रवैया', सपा राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने की आलोचना

Published: Sat, 31 Jan 2026 03:24 PM (IST)

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोके जाने पर केंद्र और प्रदेश ...और पढ़ें

गोवर्धन के हनुमान बाग आश्रम में महंत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लेते प्रो. राम गोपाल यादव। फोटो जागरण

गोवर्धन के हनुमान बाग आश्रम में महंत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लेते प्रो. राम गोपाल यादव। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, गोवर्धन। प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोके जाने के मामले में सपा के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा कि सरकार का रवैया संत समाज और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मानजनक नहीं है। सरकार सनातन आस्था को सम्मान देने के बजाय उसका अपमान कर रही है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।

संतों और सनातन आस्था का अपमान

प्रोफेसर रामगोपाल यादव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोवर्धन के प्रसिद्ध हनुमानबाग आश्रम पहुंचे। सपा नेता हनुमान जी के वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने आश्रम में बजरंग बली के चरणों में माथा टेका। फिर आश्रम के संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया।

वर्षाें से कर रहे हैं बजरंगबली की आराधना

रामगोपाल यादव ने खुद को हनुमान भक्त बताया और कहा कि वह वर्षों से बजरंगबली की आराधना कर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए उन तथाकथित धर्मगुरुओं पर भी कटाक्ष किया, जो दिखावे के सहारे धर्म का स्वरूप बदल रहे हैं। कहा कि असली संत वही हैं जिनमें आडंबर नहीं, बल्कि सरलता और सच्चाई हो। करीब एक घंटे वह आश्रम में रुके।

रमणरेती आश्रम पहुंचे सांसद रामगोपाल

महावन। प्रोफेसर रामगोपाल यादव शुक्रवार सुबह रमणरेती स्थित ठाकुर रमण बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां आराध्य के दर्शन किए। संत कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने बताया कि संतों से वार्ता के बाद वह चले गए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।