यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटे को सुधार लो वरना… अभिनय अरोड़ा की मां को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, एसएमएस से परिवार में दहशत
दिल्ली निवासी दस वर्षीय बाल संत अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनव की मां को एसएमएस भेजकर बेटे को सुधार लेने क ...और पढ़ें

HighLights
- बाल संत अभिनव अरोड़ा की मां को एसएमएस भेज कर दी गई धमकी
- कहा, हिंदू धर्म को बदनाम कर रहा, नहीं सुधारा तो गोली मार दूंगा
जागरण संवाददाता, मथुरा। सोशल मीडिया पर बाल संत नाम से जाने जाने वाले दिल्ली निवासी दस वर्षीय अभिनव अरोड़ा को अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है।
अभिनव की मां को एसएमएस भेजकर बेटे को सुधार लेने की धमकी दी गई है। कहा गया है कि ये हिंदू धर्म को बदनाम कर रहा है। यदि नहीं सुधारा तो गोली मार दूंगा। धमकी के बाद अभिनव का परिवार दहशत में है। एसएसपी को शिकायती पत्र मेल किया गया है।
यह है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनव अरोड़ा को जगद्गुरु रामभद्राचार्य डांट लगा रहे हैं और इसके बाद अभिनव को मंच से उतार दिया जाता है।
अभिनव का कहना है कि ये वीडियो पिछले वर्ष वृंदावन का है। एक गुरु के नाते रामभद्राचार्य ने उसे डांट लगाई थी, लेकिन बाद में आशीर्वाद भी दिया। डांट लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो अभिनव को काफी ट्रोल किया गया, सोशल मीडिया में कई लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
इसी बीच सोमवार शाम 3.37 बजे उनकी मां ज्योति अरोड़ा के मोबाइल पर एक एसएमएस में आया, जिसमें एसएमएस भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया कहा कि अपने बेटे को सुधार लो, ये हिंदू धर्म को बदनाम कर रहा है। यदि इसे नहीं सुधारा तो उसे गोली मार देंगे।
.jpg)
एसएसपी को मेल पर भेजा शिकायती पत्र
मां ज्योति का कहना है कि ये नंबर वाट्सएप पर किसी अभय प्रताप सिंह के नाम से दिख रहा है। धमकी के बाद परिवार काफी दहशत में है। मां ने एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को मेल पर शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी है।
खबरें और भी
एसएसपी ने बताया कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि परिवार ने शिकायत दी है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
पहले भी दे चुके हैं पुलिस को शिकायत
दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले दस वर्षीय अभिनव कहते हैं कि वह धमकियां मिलने के बाद ऐसी स्थिति में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, उनकी बहन भी स्कूल नहीं जा पा रही हैं। अभिनव के पिता तरुण राज लेखक हैं। वह बोले कि मैं कोर्ट नहीं आना चाहता था, 19 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।