विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मन्नत पूरी होने के बाद मां बगलामुखी के दरबार में रिंकू सिंह, दीप जलाया और भोग लगाया; बोले-आशीर्वाद से मिली विश्वकप में जीत

Published: Tue, 17 Mar 2026 08:03 AM (IST)

टी-20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह मथुरा पहुंचे। उन्होंने छटीकरा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन कर ...और पढ़ें

मां बंगलामुखी के दरबार में रिंकू सिंह।

मां बंगलामुखी के दरबार में रिंकू सिंह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह कान्हा की नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया और जीत की मन्नत पूरी होने पर आभार प्रकट किया।

जीत की मन्नत पूरी होने पर मैया का किया पूजन

रिंकू सिंह सबसे पहले छटीकरा स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष पुष्पा शर्मा के फार्म हाउस पहुंचे। वहां पूर्व पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता पंडित योगेश द्विवेदी ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और पूरी भारतीय टीम की सफलता पर बधाई दी। इसके बाद रिंकू सिंह भाजपा नेता योगेश द्विवेदी के साथ पुराने बस स्टैंड स्थित सिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। मंदिर के सेवायत नीरज चतुर्वेदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। रिंकू सिंह ने मां को पुष्प अर्पित किए, भोग लगाया और दीप प्रज्वलित कर आरती की।

पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा शर्मा के फॉर्म हाउस पर हुआ रिंकू सिंह का स्वागत

इस अवसर पर रिंकू सिंह ने बताया कि उन्होंने मां बगलामुखी से विश्व कप की जीत के लिए कामना की थी। मैया की असीम कृपा और करोड़ों देशवासियों की दुआओं से भारत विश्वविजेता बना है। आज वह दर्शन कर धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ब्रजवासियों के स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। उनके साथ यूपी रणजी टीम के सदस्य अंश द्विवेदी भी मौजूद रहे।

नोएडा के लिए निकल गए रिंकू सिंह

इसके पश्चात रिंकू सिंह छाता के अकबरपुर स्थित द्विवेदी फ्यूल स्टेशन पहुंचे, जहां स्टाफ ने उन पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड अधिकारी लक्की गौतम ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। संक्षिप्त प्रवास के बाद रिंकू सिंह नोएडा के लिए रवाना हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।