Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Saint Premanand: क्याें बोले संत प्रेमानंद ? आज ये भी इच्छा पूरी हो गई... गोकुल में 'नंद के लाला' की जय, नंदभवन में हुए दंडवत

    Updated: Tue, 25 Nov 2025 04:00 PM (IST)

    संत प्रेमानंद महाराज गोकुल पहुंचे और यमुना महारानी का पूजन किया। उन्होंने नंदभवन में ठाकुर जी को माखन मिश्री का भोग लगाया और झूला झुलाया। उनके आगमन पर ...और पढ़ें

    संत प्रेमानंद महाराज गोकुल की गलियों में राधा नाम कीर्तन करते हुए। फोटो मंदिर प्रबंधन द्वारा

    संत प्रेमानंद महाराज गोकुल की गलियों में राधा नाम कीर्तन करते हुए। फोटो मंदिर प्रबंधन द्वारा 

    HighLights

    1. संत प्रेमानंद महाराज पहुंचे गोकुल

    2. यमुना महारानी का किया पूजन

    3. नंदभवन में ठाकुर जी को भोग

    संवाद सूत्र जागरण महावन। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में मंगलवार सुबह सवा आठ बजे विख्यात संत प्रेमानंद महाराज पहुंचे। उन्होंने ठकुरानी घाट पर यमुना महारानी का पूजन कर दूध अर्पित किया और चुनरी ओढाई। गोकुल के पंडित हर्ष मुखिया,अनूप शास्त्री, अतुल तिवारी, बालकिशन शर्मा द्वारा मंत्राचारण कर यमुना पूजन कराया।

    माखन मिश्री का भाेग लगाकर झूला झुलाया

    प्रेमानंद महाराज ने नंद किला नंदभवन में ठाकुर जी को माखन मिश्री का भोग लगा कर झूला झुलाया। संत प्रेमानंद महाराज का गोकुल में आगमन होने पर गोकुल वासियों की भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। हर भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए लालायित दिखा। गोकुल की गलियों में नंद के लाला की जय-जयकार होने लगी।

    yamuna pojan premanand

    नंदभवन में ठाकुर को किया दंडवन प्रणाम

    नंदभवन नंद किला मंदिर परिसर में पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज ने ठाकुरजी को दंडवत प्रणाम कर ठाकुर जी को माखन मिश्री का भोग लगाया। मंदिर के सेवायत पुजारी दीपू एवं अन्य पुजारियों ने सभी संतों का पटुका माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंदिर के सेवायत पुजारी दीपू ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का गुणगान करते हुए कहा, बाबा हमारौ लाला छोटो है जाय अपनी आंचल की छाय में छुपाय मत लै जइयौ... लाला पालने में झूला झूलते समय बाबा की डाढ़ी पकड़ कर लटक जाइवै। इतना सुन संत प्रेमानंद महाराज ठहाका लगा कर हंस पड़े।

    संत प्रेमानंद ने कहा, आज इच्छा पूरी हो ग

    नंदभवन में संत बोले, गोकुल के लाला के दर्शन करने की बहुत दिनों से इच्छा थी आज वह पूरी हो गई। मंदिर परिसर से बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी भक्तों ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर राधा कृष्ण की जय-जयकार लगाए।




    खबरें और भी