यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के इस शहर में धारा 144 लागू, 15 नवंबर तक किसी भी आयोजन के लिए लेनी होगी प्रशासन की अनुमति
Mathura News मथुरा प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। ब्रजराज ठा श्री दाऊजी महाराज बल्देव का छठ महोत्सव श्रीराधाष्टमी ईद-ए-म ...और पढ़ें

HighLights
- त्योहारों पर शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू
मथुरा, जागरण संवाददाता। Section 144 Imposed In Mathura District मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को धारा 144 लागू की है। 15 नवंबर तक यह धारा लागू रहेगी।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर ब्रजराज ठा. श्री दाऊजी महाराज बलदेव का छठ महोत्सव, 23 सितंबर को राधाष्टमी, 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद है। दो अक्टूबर गांधी जयंती, 23 अक्टूबर को महानवमी, 24 अक्टूबर को दशहरा है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू
पांच नवंबर को अहोई अष्टमी, 10 नवंबर को धनतेरस, 12 नवंबर को दीपावली, 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को यम द्वितीया पर्व मनाया जाएगा। इन आयोजनों के दौरान शरारती व समाज विरोधी तत्व शांति व कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पाना संभव नहीं है। इस कारण शांति-व्यवस्था बनाए रखने को धारा 144 लागू की गई है।
राधाष्टमी के लिए देखी सुरक्षा व्यवस्थाएं
बरसाना में राधा जन्मोत्सव की तैयारियों को देखने मंगलवार को आइजी जोन दीपक कुमार बरसाना पहुंचे। उन्होंने राधारानी मार्ग का पैदल भ्रमण किया और गोस्वामी समाज के लोगों से वार्ता की। करीब डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मी राधाष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए पूरे जोन से पुलिस बल मांगा गया है।
आइजी जोन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर की चर्चा
मंगलवार शाम करीब पांच बजे बरसाना पहुंचे आइजी ने पार्किंग स्थल तथा राधारानी मंदिर के आवागमन मार्ग का पैदल भ्रमण किया। वह सीढ़ियों के रास्ते से मंदिर पहुंचे। मंदिर सेवायतों तथा गोस्वामी समाज के लोगों से राधा जन्मोत्सव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः डीजे वाले बाबू पर आया बेटी का दिल, घरवालों ने रोका तो प्रेमी से लिपट रोने लगी, जानें कैसे परवान चढ़ा प्यार?
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महोत्सव में आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरों की दायरे में रहेगा। हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर होगी। मेला क्षेत्र जगह-जगह पुलिस के जवान सादा वर्दी में तैनात रहेंगे। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा, सीओ नीलेश मिश्र, थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण बालियान, मंदिर रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, सेवायत गोपेंद्र गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी आदि मौजूद थे।