Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबर, दो दिन कान्हा के दर्शन पर समय की पाबंदी नहीं

    By Navneet SharmaEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 07:34 AM (IST)

    Shri Krishna Janmashtami 2023 आज और कल श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले भक्तों के लिए दिन होंगे दर्शन। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भीड़ नियंत्रण को इस बार ...और पढ़ें

    Shri Krishna Janmashtami 2023: आज और कल जन्मस्थान पर पूरे दिन होंगे दर्शन
    Shri Krishna Janmashtami 2023: आज और कल जन्मस्थान पर पूरे दिन होंगे दर्शन

    HighLights

    1. जन्माष्टमी महोत्सव में सात दिन में बंट जाएगा सात हजार किलो प्रसाद
    2. जन्मोत्सव की तैयारियां पहुंच गई हैं अंतिम चरण में, हर तरफ उत्साह

    जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज में हर तरफ उत्साह है। बुधवार और गुरुवार को श्रद्धालु दिन भर दर्शन कर सकेंगे। जन्मोत्सव में सात दिन में सात हजार किलो से ज्यादा प्रसाद वितरित किया जाएगा। करीब 125 कारीगर प्रसाद तैयार कर रहे हैं।

    ये है दर्शन का समय

    जन्मस्थान पर बुधवार को श्रद्धालु सुबह 6.30 बजे से रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। गुरुवार को सुबह 5.30 बजे से रात 1.30 बजे तक भगवान के दर्शन कर सकेंगे। चार सितंबर से जन्मस्थान पर लीला शुरू हो चुकी हैं। दस सितंबर तक सात हजार किलोग्राम से ज्यादा प्रसाद वितरित हो जाएगा।

    125 करीगर प्रसाद तैयार करने में जुटे हैं। प्रसाद में पूड़ी, हलवा, लड्डू, खीर, पूआ का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। सात सितंबर को श्रद्धालु व्रत रखेंगे, इसलिए पाग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्मस्थान पर श्रद्धालु दर्शन करने को उमड़ रहे हैं।

    जन्म स्थान के बाहर भी स्क्रीन पर कान्हा का अभिषेक लाइव

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर भी अब स्क्रीन के जरिए कान्हा के अभिषेक के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। ये पहली बार होगा। अभी तक मंदिर के अंदर परिसर में स्क्रीन लगाई जाती थीं, लेकिन इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के बाहर भी स्क्रीन लगेगी। इसके लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मस्थान पर स्थित भागवत भवन में रात 12 बजे आराध्य के श्रीविग्रह का कामधेनु गाय के दूध और गंगा तथा यमुना जल से अभिषेक किया जाता है। मंदिर के अंदर भीड़ बहुत अधिक श्रद्धालु नहीं जा पाते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान स्क्रीन के जरिए अंदर के लाइव दर्शन कराता है।

    खबरें और भी

    इस बार मंडलायुक्त रितू माहेश्वरी ने तैयारियों को लेकर जन्मस्थान पर भ्रमण किया था, तब उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के बाहर भी स्क्रीन लगवाने को कहा। सेवा संस्थान इस बार बाहर भी स्क्रीन लगवाएगा। संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि हम प्रशासन के आग्रह पर बड़ी स्क्रीन लगवाकर उसके जरिए श्रद्धालुओं को अभिषेक के दर्शन कराएंगे। स्क्रीन कहां और कितनी लगानी हैं, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।

    नगर निगम भी चौराहों पर चलाएगा एलईडी

    शहर के प्रमुख स्थानों पर नगर निगम ने एलईडी लगवा रखी हैं। इस पर भी लाइव दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि शहर में पांच स्थानों पर लगी एलईडी में लाइव दर्शन की व्यवस्था की जा रही है।