विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा को एक्सप्रेसवे पर रोका, प्रयागराज से हुई थी शुरू

By Viveka Nand Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 22 Sep 2026 07:43 PM (IST)

प्रयागराज से मथुरा के लिए निकली श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर प्रशासन ने ...और पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोकते पुलिस प्रशासन के अधिकारी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोकते पुलिस प्रशासन के अधिकारी।

HighLights

  1. प्रयागराज से मथुरा के लिए निकली श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा।

  2. पुलिस निगरानी में यात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंची, गोवर्धन परिक्रमा करेगी।

संवाद सूत्र, राया (मथुरा)। प्रयागराज से मथुरा के लिए निकाली गई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा को प्रशासन ने मंगलवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे राया कट पर रोक दिया। इसे लेकर सीता रसोई के महांत हरि नारायण दास की पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक हुई।

उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी निगरानी में यात्रा को मथुरा के लिए रवाना किया। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा राधाकुंड पहुंची और फिर देर शाम श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंची और दर्शन किए। रात्रि में केडीएस स्कूल में विश्राम किया। बुधवार सुबह यात्रा गोवर्धन परिक्रमा लगाने के लिए रवाना होगी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा प्रयागराज से मथुरा के लिए निकाली गई। सीता रसोई के महांत हरि नारायण दास के नेतृत्व में निकाली गई संकल्प यात्रा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राया कट पर पहुंची। अचानक पुलिस को यात्रा की सूचना मिली तो सतर्कता बढ़ गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी

यात्रा को एसडीएम सदर मोहित कुमार ने रोक दिया। यात्रा में सौ से अधिक महिला और पुरुष हैं। एसडीएम मोहित कुमार ने महांत को यह कहते हुए रोक दिया कि यात्रा यहां से आगे नहीं जाएगी। इसको लेकर महांत की एसडीएम से नोकझोंक हुई। महांत यात्रा को आगे ले जाने की जिद पर अड़ गए।

एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की और फिर उनके कार्यक्रम की जानकारी की। इसके बाद एसडीएम ने अपनी निगरानी में यात्रा को यहां से रवाना किया। एसडीएम के साथ सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी यात्रा को राधा कुंड ले गए और फिर शाम साढ़े सात बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंची और दर्शन किए

इसके बाद गोवर्धन रोड स्थित केडीएस स्कूल में विश्राम किया। विश्व महासंघ सनातनी रक्षा वाहिनी के प्रदेश मंत्री अरुण मिश्रा ने बताया, बुधवार की सुबह यात्रा गोवर्धन पहुंचेगी। यहां गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई जाएगी।

महंत हरिदास महाराज ने बताया श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा लेकर प्रयागराज से सीता रसोई आश्रम से आ रहे थे, और पुलिस ने रोक दिया। उनका कहना था कि कान्हा और नंदी कब तक रहेंगे बंदी का नारा लेकर निकले हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का संकल्प लिया है। सीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कराए गए।