Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shri Krishna Janmashtami: बांकेबिहारी मंदिर की गाइडलाइन जारी, मंगला आरती में भीड़ का हिस्सा बनने से बचें भक्त

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 07:30 AM (IST)

    Shri Krishna Janashtami Banke Bihari Mandir Vrindavan श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली साल की एक मात्र मंगला आरती के ...और पढ़ें

    Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी की सांकेतिक तस्वीर।
    Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी की सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भीड़ का दबाव बढ़ने से व्यवस्थाएं तो ध्वस्त हो ही रही हैं, श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर साल में एक ही दिन होने वाली मंगला आरती में भक्तों की भीड़ का आकलन करते हुए मंदिर प्रबंधन ने देश भर के श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी कर भक्तों से भीड़ का हिस्सा न बनने की अपील की है। मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि उत्सव के दिन बीमार, दिव्यांग, बुजुर्ग व बच्चों को लाने से बचें और महिलाएं भी चिकित्सीय परामर्श लेने के साथ दवा आदि लेने के बाद ही मंदिर आए।

    बांकेबिहारी मंदिर में 27 को मनेगी जन्माष्टमी

    मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार को गाइडलाइन जारी की। मंदिर प्रबंधन ने कहा है कि 27 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंदिर में मनाई जाएगी। ऐसे में 27 व 28 के बीच की रात दो बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी की मंगला आरती होगी। मंगला आरती दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ती है। बीमार, बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालु इस दिन दर्शन का कार्यक्रम न बनाएं।

    बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। फाइल

    मंदिर में कीमती आभूषण न पहनकर आएं

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली मंगला आरती में श्रद्धालु भीड़ का आकलन करके ही दर्शन के लिए आएं। पुलिस द्वारा तय रूट प्लान के अनुसार ही श्रद्धालु एंट्री पाइंटों पर जूते उतारकर आएं। जूता उतारने की व्यवस्था मंदिर के आसपास नहीं है। मंदिर के अंदर और रास्तों में सेल्फी लेने से बचें तथा कीमती आभूषण पहनकर मंदिर न आएं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Janmashtami 2024 Date: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर 27 अगस्त को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रात दो बजे मंगला आरती

    ये भी पढ़ेंः मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर; कैंट-झांसी एक्सप्रेस मथुरा तक, भूतेश्वर स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें

    2022 में हुआ था हादसा, लाइव देखेंगे मंगला आरती

    वर्ष 2022 की मंगला के दौरान भगदड़ मची थी। जिसमें दो श्रद्धालुओं ने दम ताेड़ दिया था। इस हादसे के बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने 2023 में सावधानी बरती थी। कम ही श्रद्धालु मंगला आरती का हिस्सा बने थे। इस बार भी भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन मंगला आरती लाइव दिखाएगा।