विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा; बेटी की सगाई के बाद मिली ऐसी खबर, घर में मच गई चीत्कार...बुजुर्ग पिता से छिन गया बुढ़ापे का सहारा

Published: Wed, 08 May 2024 08:46 AM (IST)

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नगला बिंदा के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने ...और पढ़ें

बेटी की सगाई के बाद मिली ऐसी खबर, घर में मच गई चीत्कार
बेटी की सगाई के बाद मिली ऐसी खबर, घर में मच गई चीत्कार

HighLights

  1. बहन की 10 मई की शादी होनी है
  2. बहन की सगाई कर गांव के लिए लौट रहा था युवक

जागरण संवाददाता, मथुरा। बेटी की सगाई की जो पिता खुशियां मना रहा था, कुछ समय बाद ही ऐसी खबर मिली की मातम छा गया। सगाई से लौट रहे भाई की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में चीत्कार मच गया।

ट्रक ने बाइक में मार दी टक्कर

सोमवार देर रात को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-राया मार्ग पर नगला बिंदा के समीप मांट की तरफ से जा रही बाइक में सामने से आरहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पे सवार 20 वर्षीय पिष्पेंद्र उर्फ बन्टू पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी जोगपुरा थाना राया घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराया, जहां पर हालत गभीर होने पर मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः Mainpuri Lok Sabha Chunav: 'सपा के गढ़' में जमकर पड़े वोट, टूटा पिछले दो चुनावों का रिकॉर्ड, मुकाबले में डिंपल यादव और जयवीर सिंह

ये भी पढ़ेंः यूपी की इस सीट पर नतीजे से पहले मायावती के प्रत्याशी ने स्वीकारी हार, कहा- 'अल्लाह से नहीं सैफई परिवार से डरते हैं यहां के मुसलमान'

खुशियां मातम में बदलीं

बिजेंद्र सिंह को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वो पूरी तरह टूट गए। बेटी की सगाई की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। कस्बा मांट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक बाइक सवार अपनी बहन की सगाई कर गांव के लिए लौट रहा था और 10 मई को बहन की शादी होनी है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।