कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले...अच्छा है पाकिस्तान ने खेलने से ही किया मना; वैसे भी हारना ही था
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खेलने से इनकार करने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पता था कि ...और पढ़ें

कथावाचक देवकी नंदन।
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पाकिस्तान द्वारा टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ खेलने से इन्कार करने पर टिप्पणी करते हुए क्रिकेट हो या युद्ध पाकिस्तान की हार ही होती है। पाकिस्तान को पता था कि वह जब भी विश्वकप में भारत के खिलाफ खेलेगा हार निश्चित है।
लेकिन, इस बार बांग्लादेश का सहारा लेकर उसने जो निर्णय लिया है, वह अच्छा है। कोलकाता में कथा के बाद वृंदावन लौटने से पहले दिल्ली में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा पाकिस्तान सरकार को भी पता है कि विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने उसकी क्रिकेट टीम का जीतना मुश्किल है।
पाकिस्तान को हारना ही पड़ता, इस डर और शर्म से बचने के लिए अच्छा किया कि वह नहीं खेल रहा है। कहा पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश का हितैषी बताना चाहता है। जबकि वो किसी का हितैषी हो ही नहीं सकता। जिस तरह से भारतीय टीम क्रिकेट खेल रही है, उस हिसाब से लगता है कि मैच तो कोलंबो में होता।
लेकिन, पाकिस्तानी टीम को कैच लाहौर में पकड़ने पड़ते। भारत जहां भी खेलेगा, जिसके साथ भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा। हम भारत के साथ हैं, भारत के शत्रुओं के साथ न थे, न रहेंगे। पाकिस्तान खेले तो, न खेले तो, भारतीय क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।