बकरी चोरों का आतंक: एक रात में 30 बकरियां चोरी, सर्दी बढ़ने के साथ ही मथुरा में चोरी की वारदातें तेज
मथुरा में सर्दी बढ़ने के साथ बकरी चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। एक ही रात में नौहझील और गोवर्धन से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
30 बकरियां एक ही रात में चोरी हुईं।
नौहझील और गोवर्धन थाना क्षेत्रों में वारदातें।
एसएसपी ने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, मथुरा। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में बकरी चोरी की वारदातें बढ़नी शुरू हो गई हैं। नौहझील और गोवर्धन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में चोर एक ही रात में 30 बकरियां चोरी कर ले गए। नौहझील के भूरगढ़ी गांव में दो पशुपालकों की 25 बकरियां चोरी हुईं, जबकि गोवर्धन के जमुनावता गांव में पांच बकरियां चोरी होने की सूचना मिली। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं सर्दी के मौसम को देखते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
नौहझील के दो पशुपालकों को बनाया निशाना
नौहझील के भूरगढ़ी गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो पशुपालकों के घेर में बंधी बकरियों को निशाना बनाया। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। धीरी सिंह की 18 और सुमित की सात बकरियां चोरी हुई हैं। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने में जुटी है।
गोवर्धन में भी वारदात
वहीं गोवर्धन क्षेत्र की जमुनावता गांव स्थित वाल्मीकि बस्ती में भी सोमवार देर रात बकरी चोरी की घटना सामने आई। राहुल ने ने बताया चोरी उनकी पांच बकरियां चोरी कर ले गया है। इनमें दो बकरे, एक बकरी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
सर्दी बढ़ने के साथ एसएसपी ने जारी किए रात्रि गस्त बढ़ाने के निर्देश
एक रात में चोरी की घटनाओं के बीच एसएसपी श्लोक कुमार ने सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। रात्रि में संवेदनशील स्थानों, गांवों और बाहरी इलाकों में निगरानी रखने पर जोर दिया गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया पुलिस का प्रयास है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- यूपी के आलू किसानों को बड़ी राहत, बीज पर मिलेगी ₹1000 प्रति क्विंटल सब्सिडी
यह भी पढ़ें- भामाशाह भाव स्थिरता कोष से यूपी के आलू किसानों को मिलेगी राहत, उद्यान मंत्री ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।