Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ठाकुर बांकेबिहारी: चंद्रग्रहण के कारण मंदिर के दर्शन और आरती का समय बदला

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 08:27 AM (IST)

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन में चंद्रग्रहण के कारण दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन कमेटी ने संशोधित कार्यक्र ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, वृदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण दर्शन एवं आरती की समय-सारिणी में परिवर्तन किया गया है।

    मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार द्वारा सोमवार को जारी पत्र में संशोधित कार्यक्रम घोषित किया गया।

    ये है आज का समय

    निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दर्शन के लिए मंदिर के पट सुबह 6:15 बजे खुलेंगे। शृंगार आरती 6:25 बजे होगी। इसके बाद 8:30 बजे दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। शाम को सेवायतों का प्रवेश सात बजे होगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रात आठ बजे से 10 बजे तक खुलेंगे। शयन आरती 9:55 बजे होगी और 10 बजे पर्दा बंद किया जाएगा।