Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवतियों को नशा देकर करता था दुष्कर्म: माथे पर तिलक और सफेद कपड़े, मथुरा के फर्जी साधु की करतूत जानकर लोग हैरान

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:47 AM (IST)

    मथुरा में गौड़ीय संप्रदाय के साधु के वेश में रहने वाले इंजीनियर अभिषेक मिश्रा को युवतियों को नशा कराकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    पकड़ा गया नकली साधुु।

    पकड़ा गया नकली साधुु।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। सिर पर बाल नहीं, माथे पर गौड़ीय संप्रदाय का तिलक, सफेद कुर्ता और धोती पहनकर रहने वाला अभिषेक मिश्रा मकान से बाहर निकलते समय राधा नाम जपता रहता था। उसके पहनावे से लोग उसे साधू समझते थे। सोमवार शाम जब उसकी हकीकत सामने आई तो लोग भी सन्न रह गए।

    लोगों का कहना है कि आरोपित चेहरे से सीधा दिखाई देता था, लेकिन उसके मकान में आए दिन युवक और युवतियों के आने से शक भी गहराता था।

    घर से निकलने पर हर समय राधा नाम का जाप करता था आरोपित

    गोवर्धन पुलिस ने सोमवार देर शाम को एक दर्जन युवतियों को नशा कराकर दुष्कर्म करने वाले इंजीनियर साधू अभिषेक मिश्रा को उसके राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पकड़े जाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस का विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने जब उसकी सच्चाई लोगों के सामने रखी तो हर कोई उसे कोसने लगा।

    सच्चाई सामने आने के बाद दंग रह गए लोग

    कथित साधू सिर पर बाल नहीं रखता था। उसके माथे पर हर समय गौड़ीय संप्रदाय का तिलक लगा रहता था। वह सफेद कुर्ते और धोती में रहता था। घर से निकलते समय हाथ में एक माला लेकर राधे-राधे का जप करता था। राधाकुंड में परिक्रमा भी लगाने जाता था। साधू की तरह रहन-सहन के कारण लोगों ने उस पर विश्वास कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में राजमिस्त्री के पोते पवन ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग पास की PCS परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर

    मकान में आते थे अक्सर नए-नए युवक औा युवतियां

    राधाकुंड में रहने वाले विशाल, गिरिराज का कहना है कि आरोपित के मकान में अक्सर नए-नए युवक और युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इसको लेकर कई बार उस पर शक हुआ, लेकिन फिर मन में आया कि इस तरह से किसी के लिए गलत नहीं सोचना चाहिए। इसके चलते उन्होंने कभी उसका विरोध नहीं किया। लेकिन सोमवार शाम जब उसकी सच्चाई सामने आई तो सन्न रह गए। हर कोई उसे कोसने लगा।

    खबरें और भी

    लोगों का कहना है कि इस तरह से धर्म की आड़ में अपराध करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपित को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

    मोबाइल में मिले फोटो के आधार पर युवतियों के लिए जाएंगे बयान

    आरोपित के मोबाइल से कई युवतियों के साथ उसके अश्लील फोटो व वीडियो मिले हैं। पुलिस सभी युवतियों से संपर्क करके उनके बयान दर्ज कराएगी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी, ताकि उसे जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। उसके संपर्क में दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेशों के युवक व युवती थे।

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन प्रवचन से बनाता था B.Tech लड़कियों को शिष्या, नशा कराकर एक दर्जन युवतियों से की गलत हरकत, इंजीनियर साधु गिरफ्तार

    नशे का आदी बनाकर बार-बार बुलाता था

    अभिषेक मिश्रा के संपर्क में अब तक जानकारी में आए युवक-युवती देश के विभिन्न हिस्सों के हैं और बीटेक पास हैं। सभी नौकरी करते हैं। माना जा रहा है कि जब अभिषेक बीटेक करा रहा था, तब उसके संपर्क में कुछ युवक-युवती आए होंगे। उसके बाद एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे लोग उसके संपर्क में आ गए।

    वह अपने संपर्क में आने के बाद उन्हें गांजा और भांग का नशा कराता था। नशा करने के बाद वह धीरे-धीरे आदी हो जाते। नशे में उनके साथ अभिषेक दुष्कर्म करता था। कई युवक-युवती तो ऐसे हैं, जो बार-बार उसके पास आते थे।