बरसाना रोप-वे 5 फरवरी तक बंद, लठामार होली पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए होगी मरम्मत
बरसाना में लठामार होली से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्रह्मंचल पर्वत स्थित लाडली जी मंदिर के रोप-वे का रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके ...और पढ़ें
-1769915661777_m.webp)
बरसाना का रोप वे।
HighLights
रोप-वे 1 से 5 फरवरी तक मरम्मत के लिए बंद रहेगा
लठामार होली से पहले रखरखाव का कार्य किया जाएगा
ट्रॉलियों को उतारकर मशीनों की सर्विस की जाएगी
संवाद सूत्र, जागरण, बरसाना। लठामार होली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रोप-वे का रखरखाव व मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए रोप-वे की सभी ट्रॉलियों को रोप से नीचे उतारा जाएगा। इससे श्रद्धालुओं के लिए रोप-वे का संचालन पांच दिनों के लिए बंद रहेगा।
योगी सरकार ने शुरू की थी सेवा
ब्रह्मांचल पर्वत स्थित लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए योगी सरकार ने रोप-वे की व्यवस्था की है। प्रतिदिन तीन से चार हजार श्रद्धालु रोप-वे के माध्यम से मंदिर जाते हैं। रोप-वे के चलते बुजुर्ग व बीमार श्रद्धालुओं को राहत मिली है। लठामार होली के चलते रोप-वे पर मशीनों तथा ट्रॉलियों के रखरखाव व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते पांच दिनों के लिए रोप वे का संचालन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।
मशीनों की सर्विस की जाएगी
रोप-वे के इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि एक से पांच फरवरी तक रोप वे का संचालन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। ट्रॉलियों को रोप से नीचे उतार मशीनों की सर्विस की जाएगी।