यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिवपाल और अमर सिंह की गर्दन काटने वाले को दो करोड़ इनाम
मथुरा में सपा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने आज सपा नेता शिवपाल यादव और अमर सिंह की गर्दन काटने वाले को एक करोड़ देने का ऐलान कर दिया है। ...और पढ़ें

मथुरा (जेएनएन)। समाजवादी कुनबे के घमासान के बीच कार्यकर्ता खुलकर मैदान में आ गए हैं। जगह-जगह सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू है। मथुरा में सपा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने आज एक एलान कर सबको चौंका दिया। उसने सपा नेता शिवपाल यादव और अमर सिंह की गर्दन काटने वाले को एक करोड़ देने का ऐलान कर दिया है।
अखिलेश-शिवपाल समर्थक टकराए, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा
इस दौरान गोवर्धन में कार्यकर्ताओं सहित सपा के जिला सचिव ने राधाकुंड में शिवपाल का पुतला फूंककर अखिलेश का समर्थन और शिवपाल के प्रति विरोध जताया है। विरोध की आग मैनपुर, एटा, आगरा समेत कई जगह नारेबाजी पुतला दहन और आरोप-प्रत्यारोप के रूप में मुखर हो रही है।