कौन हैं प्रीतम सिंह? जिन्हें जयन्त चौधरी ने दी मथुरा की कमान, विधानसभा चुनाव से पहले नए सियासी गणित के संकेत
राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा में अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। राजपाल भरंगर की जगह उद्योगपति प्रीतम सिंह को दल की कमान सौंपी गई है, ...और पढ़ें
-1783159920472_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
राजपाल भरंगर की जगह प्रीतम सिंह बने रालोद जिलाध्यक्ष।
प्रीतम सिंह गोवर्धन से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
नए अध्यक्ष का लक्ष्य सभी वर्गों को जोड़ना, गठबंधन समन्वय।
जागरण संवाददाता, मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा चुनाव से पहले जिले में अपना सेनापति बदल दिया। करीब चार वर्ष तक जिलाध्यक्ष रहे राजपाल भरंगर के स्थान पर उद्योगपति प्रीतम सिंह को दल की कमान सौंपी गई है। प्रीतम सिंह गोवर्धन से 2022 में विधानसभा चुनाव लड़े और इस बार फिर दावेदार थे। अब जिलाध्यक्ष बनने के बाद गोवर्धन में रालोद की सियासी गणित फिर बदल सकती है।
रियल एस्टेट कंपनी महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह से रालोद मुखिया जयन्त चौधरी की काफी नजदीकी है। वर्तमान में जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने करीब चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। ऐसे में शुक्रवार को जयन्त चौधरी ने प्रीतम सिंह को पार्टी की कमान दे दी।

अब नई सियासी गणित का संकेत
वर्ष 1995 में ग्राम प्रधान बने प्रीतम पाली डूंगरा गांव से दो बार प्रधान रहे। पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी से राजनीति की। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रहे और फिर 2012 में गोवर्धन से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। फिर 2022 के चुनाव में रालोद के टिकट पर भाग्य आजमाया, लेकिन दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस बार फिर प्रीतम सिंह गोवर्धन से विधानसभा चुनाव के लिए रालोद की टिकट के प्रबल दावेदार हैं।
गोवर्धन से रालोद से टिकट के दावेदार है प्रीतम
चूंकि रालोद का अब भाजपा से गठबंधन है, ऐसे में गोवर्धन सीट पर रालोद की दावेदारी कमजोर दिखाई दे रही है। गठबंधन में रालोद के खाते में यह सीट जाएगी, इसे लेकर खुद पार्टी के वरिष्ठ नेता भी आशंकित हैं। ऐसे में प्रीतम सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को पार्टी की कमान देना गोवर्धन की बदलती तस्वीर का भी संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी
चार वर्ष बाद अध्यक्ष पद से हटाए गए राजपाल भरंगर, दो बार विस चुनाव लड़े नए जिलाध्यक्ष
प्रीतम सिंह की मां पहले गोवर्धन की ब्लॉक प्रमुख रहीं और अब उनके छोटे भाई विपिन सिंह प्रमुख हैं। दो भाई सेना में अधिकारी हैं और एक भाई दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। प्रीतम सिंह कहते हैं कि वह पार्टी से हर वर्ग को जोड़ेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा होने के कारण सहयोगी दलों से समन्वय भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में शामिल है।