Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, कोहरे कारण आपस में टकराए कई वाहन; दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

    By VINEET KUMAR MISHRAEdited By: Shiv Govind Mishraa
    Updated: Tue, 16 Dec 2025 12:27 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में आगरा से नोएडा जा रहे कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे छह बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 13 लोगों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विनीत मिश्रा, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है वहीं दो दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  डीएम सीपी सिंह ने बताया कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

    हादसे के तीन मृतकों की पहचान

    तीन मृतकों की पहचान हुई है, जिसमें अखिलेंद्र प्रताप यादव पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज। रामपाल पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़। सुल्तान निवासी गोंडा की पहचान हुई है। मृतक अखिलेंद्र वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्राइवेट रूप में सचिव के रूप में काम देखते थे। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।


     WhatsApp Image 2025-12-16 at 6.01.45 AM

    घटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट माइल स्टोन संख्या 125 पर हुई है। यहां घना कोहरा होने के कारण रात में दृश्यता शून्य थी। इससे आगे-पीछे चल रहे वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके और वाहन आपस में टकरा गए। 

    Yamuna Express way Accident Mathura 1

    टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई। 7 बसें और दो कार भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। 

    खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए।बसों और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया।

    WhatsApp Image 2025-12-16 at 7.33.34 AM

    बसों में मची चीख-पुकार

    आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए। बसें और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आगरा से नोएडा जाने वाली एक्सप्रेसवे की लेन पर आवागमन पूरी तरफ ठप हो गया। क्रेन से हटाकर वाहनों को किनारे किया गया। 

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2025-12-16 at 7.11.16 AM (1)

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 13 यात्रियों की जलकर मृत्यु हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं, इन्हें 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। डीएम सीपी सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे में तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है।

    WhatsApp Image 2025-12-16 at 7.33.35 AM (1)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान


    डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हृदय विदारक घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच लाख रुपये सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    हादसे के घायलों की सूची

    1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर 
    2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त

    3. डॉ पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा 
    4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
    5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया
    6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर 
    7. मो0 सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी उपरोक्त
    8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर 
    9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर 
    10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी
    11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी उपरोक्त
    12. शशी सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर 
    13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी उपरोक्त
    14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर 
    15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी उपरोक्त
    16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर 
    17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा 
    18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी उपरोक्त
    19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ 
    20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर 
    21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर
    22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ 
    23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर 
    24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
    25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर निवासी 
    26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर 
    27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच