विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में कथित साधु की पिटाई, भोपाल की साध्वी ने महिलाओं के साथ आकर होटल से पकड़ा

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 22 Sep 2026 06:43 PM (IST)

भोपाल की एक साध्वी और अन्य महिलाओं ने वृंदावन में एक कथित साधु की पिटाई की, जिस पर उन्होंने दुराचार ...और पढ़ें

HighLights

  1. साध्वी ने साधु पर दुराचार और मारपीट का आरोप लगाया।

  2. चित्तौड़गढ़ में भी पहले शिकायत दर्ज हुई थी, फिर राजीनामा।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। भोपाल निवासी एक साध्वी और उसकी सहयोगी महिलाओं ने मिलकर एक कथित साधु से मारपीट की है। साध्वी का आरोप है कि कथित साधु ने न सिर्फ उसके बल्कि अन्य महिलाओं के साथ भी दुराचार किया है। जब इसी इरादे से वह वृंदावन तक आया तो महिलाओं ने घेरकर उसकी मारपीट की।

भोपाल के बागसेवनिया निवासी साध्वी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष उनकी पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी कथित साधु से गांधी नगर सेक्टर चार चित्तौड़गढ़ में एक आश्रम में हुई थी। साध्वी का आरोप है कि कथित साधु ने उनके साथ संबंध बनाए और मारपीट की

पीड़िता साध्वी का आरोप है कि यहां वह अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध बनाता रहा। जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत चित्तौड़गढ़ कोतवाली में भी की। जिसमें बाद में पुलिस ने राजीनामा करा दिया।

पीड़िता के मुताबिक इसके बावजूद साधु आश्रम पर आकर उनके साथ मारपीट करता रहा और उनका फोन भी तोड़ दिया। कुछ दिन बाद वह आश्रम छोड़कर चला गया। पीड़िता का कहना है कि अभी वह और कुछ वृंदावन आईं तो यही कथित साधु उनका पीछा करते हुए सोमवार को यहां आ गया

यहां भी वह अपनी मनमानी करना चाहता था, लेकिन यहां महिलाओं से उसकी झड़प हो गई और सभी ने मिलकर उसे सबक सिखाना ही ठीक समझा। वृंदावन में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।