Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli Anushka Sharma: क्रिकेट से दूर विराट अनुष्का सहित पहुंचे वृंदावन, मंदिर में किए दर्शन, लगाया ध्यान

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 04 Jan 2023 11:32 AM (IST)

    Mathura News वृंदावन से सितारों का प्रेम किसी से छिपा नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का वृंदावन में हैं। ...और पढ़ें

    Mathura News: मथुरा में विराट और अनुष्का ने मंदिर में दर्शन किए।
    Mathura News: मथुरा में विराट और अनुष्का ने मंदिर में दर्शन किए।

    संवाद सहयोगी, वृंदावन-मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां विराट व अनुष्का ने बाबा नीम करोली महाराज के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और होटल पहुंचे। शाम को ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।

    तीन घंटे पहले ही पहुंचे विराट

    क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बुधवार दोपहर वृंदावन आने का कार्यक्रम था। लेकिन, तय समय से करीब तीन घण्टे पहले ही विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंच गए। दोनों सबसे पहले परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचे। यहां हनुमान जी महाराज एवं बाबा नीम करोली महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए। बाबा महाराज की कुटिया में पहुंचकर ध्यान लगाया। आश्रम में दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको पहुंचे। जहां विश्राम के बाद शाम को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने का कार्यक्रम तय है।