पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं से वृंदावन में गेस्ट हाउस संचालक ने की मारपीट, एम्स की प्रोफेसर का हाथ तोड़ा
पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालुओं के साथ वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में मारपीट हुई। गेस्ट हाउस की खराब व्यवस्थाओं और खाने के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ। ...और पढ़ें

थाने में शिकायत करने पहुंचे पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालु।
HighLights
पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं से गेस्ट हाउस में मारपीट।
खराब व्यवस्था और पैसे मांगने पर हुआ विवाद।
संवाद सहयोगी, वृंदावन। पश्चिम बंगाल से स्वजनों संग आए श्रद्धालु चैतन्य विहार फेस दो के एक गेस्ट हाउस में ठहरे और मंदिरों के दर्शन कर रहे थे। इसी बीच गेस्ट हाउस में अव्यवस्थाओं को लेकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे थे। इसी बात को लेकर गेस्ट हाउस संचालक ने अपने साथियों के साथ एकराय होकर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर डाली।
घटना में एम्स भुवनेश्वर की एसोसिएट प्रोफेसर महिला का हाथ टूट गया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सोनाभूमि झोली निवासी अरिजित सरकार ने कहा वे गुरुवार को वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। श्रद्धालुओं में दस बड़े व चार बच्चे शामिल हैं। सभी लोग चैतन्य विहार फेस दो के एलएस मां श्यामा प्याारी रेजिडेंसी में ठहरे।
जहां एक कमरे के 3300 रुपये हमें बताए गए। पीड़ित ने कहा कमरों में मच्छरों का आतंक, पानी की किल्लत व गंदगी व्याप्त थी। जब श्रद्धालुओं ने गेस्टहाउस संचालक से शिकायत की तो उन्हें शिकायत दूर करने का भरोसा दिया। लेकिन, शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालुओं ने गेस्टहाउस में भोजन मंगवाया तो गेस्टहाउस संचालक ने पहले पैसे मांग लिए।
इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। आक्रोशित गेस्टहाउस संचालक ने अपने साथियों के साथ श्रद्धालुओं से मारपीट शुरू कर दी और हथियार दिखाने शुरू कर दिए। जिससे उनमें भय फैल गया। घटना में भुवनेश्वर एम्स में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर श्यामा देवी का हाथ टूट गया।
खबरें और भी
जबकि नयसा देवी, अरिजित सरकार को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने कोतवाली में गेस्टहाउस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने कहा मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।