Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: यूपी में बदला मौसम, मथुरा में तेज हवा संग ओलों की बारिश; खेतों में बिछी फसल

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 02:33 PM (IST)

    Weather Update Mathura मथुरा में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ ओलों की वर्षा से खेतों में लहलहा रही गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आंधी औ ...और पढ़ें

    Weather Update Mathura: मथुरा में गिरे ओले। जागरण
    Weather Update Mathura: मथुरा में गिरे ओले। जागरण

    HighLights

    1. ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान
    2. बर्बादी देख किसान हलकान

    जागरण संवाददाता, मथुरा। Weather Update Mathura: मथुरा के मौसम में सुबह अचानक बदलाव हुआ। शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ ओलों की वर्षा से खेतों में लहलहा रही गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आंधी और ओलावृष्टि से बालियों से लदी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गयी है। पूरी तरह से तैयार फसल की इस तरह से बर्बादी देख किसान हलकान हैं। मौसम की इस बेरुखी से उत्पादन क्षमता में 20 से 30 फीसद तक प्रभाव पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

    गेहूं की फसल को नुकसान

    नौहझील क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। नौहझील क्षेत्र में मनीगढ़ी, तिलकागढ़ी, भगवानगढी, नानकपुर, रायपुर, अनरदागढी, फरीदमपुर, मुसमुना, भैरई समेत वों में सुबह सुबह ओलों की वर्षा ने किसानों की फसल का सत्यानाश कर दिया। तेज हवा संग पड़े ओलों व वर्षा से किसानों की गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है।

    मथुरा के नौहझील में गिरे ओले।

    गेहूं की बाली कमजोर

    किसानों का कहना है कि मौसम के दबाव से गेहूं की बाली कमजोर पड़ गई। वैसे भी गेहूं की फसल कटान के मुहाने पर थी, लेकिन हवा, बारिश व ओले की मार से अधिकांश क्षेत्रों में फसल जमीन से चिपक गई। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेत पर पहुंचे किसान फसल की दुर्गति देख सिर पकड़ कर बैठ गए। 

    ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिले मुआवजा

    विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का सर्वे करा कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है। विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार में मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि मांट विधान सभा के नौहझील क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से तमाम गांवों में गेंहू और सरसों की खेतों में लहलहा फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करा कर प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।

    खबरें और भी

    आगरा में मौसम, आज हो सकती है बूंदाबांदी

    आगरा। आगरा में सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। बादलों की लुकाछिपी का खेल चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने के बाद बादल छा गए। मगर, बूंदाबांदी नहीं हुई, शाम को मौसम का मिजाज बदल गया, घने बादल छाए। रात में तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह सात बजे से ही बादल छाए रहे। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आई।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather: तेज बार‍िश-ओले ग‍िरने से बदला मौसम का म‍िजाज, आज कई ज‍िलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; IMD ने जारी किया अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir Weather: मौसम ने ली 5 लोगों की जान, तीनों हाईवे बंद, कई जगह फंसे वाहन; आज भी बारिश के आसार

    न्यूनतम तापमान किया गया ये दर्ज

    न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल आई, कुछ देर बाद ही दोबारा बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। हवा चलने से वर्षा नहीं हुई। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकी है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। रविवार से तेज धूप निकलेगी।