यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस परेशान-घरवाले भी हैरान; पहले ससुराल अब मायके से गायब हुई महिला, शादी को हुए दस साल, दो बच्चे भी
Mathura Latest News In Hindi Today पहले जेवर से आए पुलिस कर्मी महिला को मायके वालों के सिपुर्द कर चले ...और पढ़ें

HighLights
- पहले ससुराल अब मायके से गायब हुई महिला
- दो बच्चों की मां है महिला
संवाद सूत्र, सुरीर। बारह दिन पहले गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में ससुराल से गायब महिला के वापस आने के बाद अब सुरीर क्षेत्र में मायके से गायब होने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। गायब महिला की मां ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर उसका पता लगाने की मांग की है।
सुरीर थाना क्षेत्र के गांव भालई की एक महिला की ससुराल थाना जेवर के गांव रामनेर में है। उसकी शादी करीब एक दशक पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। 29 फरवरी को महिला अपनी ससुराल से गायब हो गई थी।
काफी तलाश के बाद नहीं लगा था सुराग
काफी तलाश के बाद भी कोई पता न चलने पर उसके ससुरालियों ने थाना जेवर में उसके गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। गायब महिला छह मार्च को अचानक अपने मायके गांव भालई पहुंच गई थी। गायब होने के बारे में जेवर पुलिस ने आकर पूछताछ की तो, महिला ने अज्ञात कार सवार द्वारा अचेत कर अगवा कर ले जाने के बाद कहीं छोड़ जाने की कहानी बताई। पुलिस को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ।
सर्विलांस की मदद ले रही पुलिस
खायरा चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि गायब महिला के अपने ससुराल में किसी युवक से प्रेम सबंध है। संभावन है कि वह अपने प्रेमी युवक के साथ गायब हुई है। सर्विलांस की मदद से गायब महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
