विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Route Divert: विश्वप्रसिद्ध होली मेला के लिए बरसाना आ रहे हैं तो जरा ध्यान दें, आज से वाहनों की नो एंट्री, यहां पार्क होंगी गाड़ियां

Published: Sat, 16 Mar 2024 07:25 AM (IST)

आज शाम से होगा बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद। विश्वप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर व्यवस्था में किया गया बदलाव। ...और पढ़ें

विश्वप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर व्यवस्था, पांच किमी पैदल चलना होगा श्रद्धालुओं को। फाइल फोटो
विश्वप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर व्यवस्था, पांच किमी पैदल चलना होगा श्रद्धालुओं को। फाइल फोटो

HighLights

  1. बरसाना होली मेला को लेकर रूट डायवर्जन
  2. मेला क्षेत्र में 78 बैरियर लगाए गए

संवाद सूत्र, बरसाना। विश्वप्रसिद्ध होली मेला 17 से शुरू होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली हैं। शनिवार की रात आठ बजे से बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। वाहनों को पार्क करने के लिए विभिन्न मार्गों पर 45 पार्किंग बनाई गई हैं।

ऐसे में श्रद्धालु पांच किलोमीटर पैदल चलकर बरसाना पहुच सकेंगे। गोवर्धन, छाता व नंदगांव की तरफ आने वाले किसी भी वाहन को बरसाना के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

रूट किया गया डायवर्जन

बरसाना होली मेला को लेकर रूट डायवर्जन भी किया गया है। गोवर्धन की तरफ से कोसीकलां जाने वाले वाहन नीमगांव तिराहा से बयां होते हुए नेशनल हाईवे पर पहुचेंगे।

इसी तरह कोसीकलां से गोवर्धन जाने वाले वाहन छाता होते हुए गोवर्धन रवाना किए जाएंगे। कांमा से गोवर्धन जाने वाले वाहनों को कोसीकलां से छाता होते हुए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Agra Crime News: डग्गामार वाहन चालकों का दुस्साहस, आरटीओ टीम की डंडों से पिटाई, तमंचा तानकर सामान लेकर भागे

यहां रोके जाएंगे वाहन

  • गोवर्धन की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को क्रेशर के समीप रोका जाएगा।
  • वहीं छोटे वाहनों को पेट्रोल पंप के समीप रोका जाएगा।
  • कमई करहला की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को करहला मोड़ पर रोका जाएगा।
  • छाता की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को श्रीनगर मोड़ पर रोका जाएगा।
  • छोटे वाहनों को पेट्रोल पंप के समीप रोका जाएगा।
  • नंदगांव की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को संकेत गांव के पास रोका जाएगा। वहीं छोटे वाहनों को गाजीपुर गांव के समीप रोका जाएगा।
  • कांमा की तरफ से आने वाले वाहनों को राधा बाग के समीप रोका जाएगा।
  • डभाला गांव की तरफ से आने वाले वाहनों को चिकसोली मोड़ पर रोका जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: बीच मझधार में फंसी मांझी की सियासी नैया, मंत्री पद तो मिला नहीं गया सीट पर भी फंसा पेंच

भीड़ नियंत्रित करने के लिए पूरा इंतजाम

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि गोवर्धन बरसाना रोड पर 19, छाता-बरसाना रोड पर छह और नंदगांव-बरसाना रोड पर पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसी तरह कांमा रोड पर पांच, करहला-बरसाना रोड पर तीन, डभाला-चिकसोली मार्ग पर चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कस्बा में तीन वीआइपी वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 78 बैरियर लगाए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।