Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 6 की मौत, इको गाड़ी में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 08:13 AM (IST)

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसे में इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता ...और पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त इको गाड़ी।
    यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त इको गाड़ी।

    HighLights

    1. दो पुत्रों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई
    2. दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
    3. नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी इको गाड़ी

    जागरण संवाददाता,मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही इको गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे इको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इको सवार पिता और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

    यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ। हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई।

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त इको कार।

    पुलिस ने दी ये जानकारी

    जबकि महोबा के गांव बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर और रोहित के एक दोस्त की मृत्यु हो गई। हादसे में इको सवार धर्मवीर की पत्नी सोनी व पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया इको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।