विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी होते ही नई दुल्हन को बांटना पड़ा पति, किन्नर से करना पड़ा समझौता; महीने के 30 दिनों का ऐसे हुआ बंटवारा

Published: Sun, 29 Dec 2024 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2024 07:33 PM (IST)

उत्तर-प्रदेश के मऊ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद दुल्हन को अपने ...और पढ़ें

शादी के बाद किन्नर के हंगामे से सब हैरान। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
शादी के बाद किन्नर के हंगामे से सब हैरान। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. गाजीपुर के चाहनिया में किन्नर के साथ रह रहा था अरुण
  2. पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर शांत कराया

संवाद सूत्र, जागरण पूराघाट (मऊ)।  युवक की शादी से नाराज कोपागंज क्षेत्र के काछीकला गांव में शनिवार की देर शाम किन्नरों ने जमकर हंगाामा काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार की सुबह दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। समझौते के अनुसार बीस दिन पत्नी के साथ व दस दिन किन्नर के साथ युवक रहेगा।

थाना क्षेत्र के काछीकला निवासी अरुण गुप्ता का 2010 से गाजीपुर के चाहनिया में रोशनी नामक किन्नर के आपसी समझौते से रह रहा था। इधर घर वालों ने अरुण गुप्ता की शादी एक लड़की से कर दिया। इसकी जानकारी जब किन्नर को हुई तो उसने अरुण को कमरे में बंद कर दिया। किसी प्रकार अरुण वहां से भाग कर एक हफ्ते पूर्व अपने घर आ गया।

शनिवार की देर शाम ट्रांसजेंडर रोशनी अपने दलबल के साथ अरुण के घर पहुंचकर हंगामा करने लगी। हंगामा होते देख किसी ने 112 नंबर का उपयोग करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर थाने आई। रविवार को सुबह जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें-सबरंग: गोरखपुर के खिचड़ी मेला में परंपरा, आस्था व मनोरंजन की त्रिवेणी, देखें तस्वीरें

रोशनी ने अपने संबंध से संबंधित वीडियो व फोटो दिखाए और अरुण को साथ ले जाने लगी। दोनों पक्षों के बातचीत के बाद यह समझौता हुआ कि युवक 20 दिन अपनी पत्नी के साथ रहेगा और 10 दिन किन्नर के साथ रहेगा। तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव ने कहा कि दोनो में समझौता के बाद छोड़ दिया गया है।

विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया मुकदमा

नगर पंचायत क्षेत्र के उसरी निवासी विवाहिता ने न्यायालय के आदेश पर अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारने पीटने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के उसरी निवासी सुनैना देवी ने अपने पति राजेन्द्र यादव, सुरेश यादव, अमलावती देवी व सुमन देवी के विरुद्ध दहेज के लिए मारने पीटने, उत्पीड़न करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025 में पहली बार यूपी टूरिज्म करेगा ड्रोन शो, संगम नोज पर दिखेगा अद्भुत नजारा

शराब के नशे में मां-पिता को पीटा मुकदमा किया गया दर्ज

अहिरौली खरचलपुर में शराब के नशे में मां-पिता की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पुत्र के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। अहिरौली खरचलपुर निवासी ललिता देवी का आरोप है कि पुत्र रंजीत बीते 26 दिसंबर को शराब के नशे में उसको तथा उसके पति चंद्रिका को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के समय वह पति का इलाज करके शाम को वापस लौट रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।