Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अब कोई माफिया पिस्तौल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता...', मऊ में CM योगी ने चेताया

    Updated: Sat, 30 May 2026 07:58 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में कहा कि अब कोई माफिया या गुंडा खुली जीप में पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू या निर्दोष नागरिक को धमका नहीं सकता। उन्होंन ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    HighLights

    1. माफिया अब किसी को धमका नहीं सकते।

    2. धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने पर कड़ी कार्रवाई।

    3. बेटियों, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

    जागरण संवाददाता, मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अब किसी माफिया या गुंडे में इतना दुस्साहस नहीं कि वह खुली जीप में पिस्तौल लहराते हुए किसी हिंदू या निर्दोष नागरिक को धमका सके। योगी मधुबन के गांधी मैदान में परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि मऊ उनके लिए हमेशा विशेष रहा है। वह गोरखपुर में रहते हुए भी यहां आते थे और संघर्ष करते थे। उन्होंने याद कराया कि 2005 में किस तरह मऊ को दंगे की आग में झोंकने का कुत्सित प्रयास किया गया था। लोग चंदा जुटाकर रामलीला-यज्ञ, नवरात्र, शिवरात्रि, जन्माष्टमी करना चाहते तो उसे नहीं होने दिया जाता था।

    कहा कि आज अगर किसी ने धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की सरकार माफिया के सामने नतमस्तक थी।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने मऊ में विकास को दी रफ्तार, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

    माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर कहा कि माफिया और शोहदे खुलेआम घूमते थे। बेटियां स्कूल-कालेज जाने से डरती थीं और व्यापारी सूर्यास्त से पहले ही दुकानें बंद कर लेते थे। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी ने बेटी, व्यापारी या गरीब की सुरक्षा की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो उसका रास्ता सीधे यमराज के घर की ओर तय हो जाएगा।