Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghosi Bypoll: संगठन और सरकार की साझा ताकत से व्यूहरचना बनाने में जुटी भाजपा, CM योगी समेत बड़े करेंगे जनसभाएं

    By Rajeev DixitEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 07:14 PM (IST)

    मजबूत संगठन की बुनियाद तैयार कर पार्टी मतदाताओं को अपने पक्ष में मोडऩे के लिए जल्द ही घोसी में मुख्यमंत्री योगी समेत सरकार और संगठन के बड़े नेताओं की ...और पढ़ें

    Ghosi Bypolls: घोसी उपचुनाव जीतने के लिए किलेबंदी में जुटी BJP
    Ghosi Bypolls: घोसी उपचुनाव जीतने के लिए किलेबंदी में जुटी BJP

    HighLights

    1. वोट सहेजने के लिए संगठन को सक्रिय व धारदार बनाने में जुटी पार्टी
    2. चुनाव प्रचार गर्माने को मुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं की जनसभाओं की तैयारी

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ : मऊ जिले की घोसी विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा संगठन और सरकार की साझा ताकत से व्यूहरचना में जुट गई है। मतदाताओं को अपने से जोडऩे के लिए पार्टी संगठन को सक्रिय और धारदार बना रही है।

    मजबूत संगठन की बुनियाद तैयार कर पार्टी मतदाताओं को अपने पक्ष में मोडऩे के लिए जल्द ही घोसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सरकार और संगठन के बड़े नेताओं की जनसभाएं आयोजित करेगी।

    घोसी में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह में मुख्य मुकाबला है। 2022 में सपा के टिकट पर घोसी से विधायक चुने गए दारा सिंह चौहान ने बीते दिनों भाजपा में फिर वापसी करने पर विधान सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बीते तीन दिनों के मऊ प्रवास के दौरान चुनाव के लिए संगठन की गोटियां बिछाकर लौटे हैं तो प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शुक्रवार को घोसी सीट पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों के जरिये संगठन की बुनियादी इकाई से जुड़े कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे हैं।

    जिला और विधान सभा क्षेत्र चुनाव संचालन समितियों की देखरेख में मंडल स्तरीय टोलियों को सक्रिय किया गया है। विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मंडल का दायित्व आसपास के जिलों को सौंपा गया हैै।

    वहीं मंडल के अधीन शक्ति केंद्रों की त्रिस्तरीय व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। प्रत्येक शक्ति केंद्र में संयोजक और प्रभारी के रूप में तो स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं लेकिन प्रवासी का दायित्व बाहरी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपा गया है।

    खबरें और भी

    प्रत्येक शक्ति केंद्र पर छह से सात बूथों के समन्वय की जिम्मेदारी है। चुनाव प्रबंधन की धुरी बूथ होते हैं। बूथ से ही पन्ना प्रमुख भी जुड़े होते हैं। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन किया और उन्हें बूथ प्रबंधन के मंत्र दिए।

    संगठन के साथ ही भाजपा सरकार भी घोसी उपचुनाव को लेकर सक्रिय है। प्रभारी मंत्री के रूप में श्रम मंत्री अनिल राजभर तो घोसी में डेरा डाले ही हुए हैं, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी वहां पर सक्रिय हैं।

    माना जा रहा है कि संगठन को सक्रिय करने के साथ ही भाजपा सोमवार से घोसी में चुनाव प्रचार गर्माएगी। घोसी में भाजपा के चुनाव प्रचार रथ को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत सरकार और संगठन के बड़े नेता गति देंगे।

    गौरतलब है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री समेत सरकार के 20 मंत्रियों को स्टार प्रचारक का दायित्व सौंपा है। इनमें से ज्यादातर मंत्री पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं जिनके चयन में सामाजिक समीकरण को भी महत्व दिया गया हैै।

    गुरुवार को ही भाजपा ने मऊ की मधुबन सीट से बसपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए उमेश चन्द्र पांडेय को अपने खेेमे में शामिल कराया है।