Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghosi Bypoll Result: मतों की आंधी में उड़े आठ प्रत्याशी, सपा-भाजपा के बीच ही हुआ वोटों का बंटवारा

    By Jaiprakash NishadEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 09:38 PM (IST)

    घोसी विधानसभा (Ghosi Bypoll Result) के दो उपचुनावों में जनता ने जीते दल को ही जनादेश दिया। शुक्रवार को हुई मतगणना में मतों का बंटवारा केवल सपा-भाजपा क ...और पढ़ें

    घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है।
    घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है।

    जागरण संवाददाता, मऊ। घोसी विधानसभा के दो उपचुनावों में जनता ने जीते दल को ही जनादेश दिया। शुक्रवार को हुई मतगणना में मतों का बंटवारा केवल सपा-भाजपा के बीच रहा। तो वहीं नोटा भी जमकर चला। इसमें अन्य आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। 2017 विधानसभा चुनाव में घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा के दिग्गज फागू चौहान निर्वाचित हुए थे।

    फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर दिए जाने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के ही विजय राजभर को घोसी की जनता ने अपना विधायक चुना था। हालांकि इस उपचुनाव में निर्दलीय सुधाकर सिंह को नजदीकी मुकाबले में हार मिली थी। इस बार 2022 के विधानसभा के चुनाव में सपा के दारासिंह चौहान ने जीत हासिल की थी।

    दारासिंह के भाजपा में चले जाने के बाद हुए उपचुनाव में एक बार फिर मतदाताओं ने सपा को ही चुना। इसमें मतदाताओं ने कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि लोग इसे आक्रोश की जीत भी बता रहे हैं। पर इस जीत के सियासी गलियारों में बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। घोसी विधानसभा के कुल 4,30,370 मतदाताओं में से 2,17,387 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    इसमें भाजपा के दारासिंह को 81,668 सपा के सुधाकर सिंह को 1,24,427 मत मिले। वहीं नोटा ने 1725 मत हासिल किया। इसके साथ ही पीस पार्टी के सनाउल्लाह को 2569, जन अधिकार पार्टी के अफरोज आलम को 2099, जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के मुन्नीलाल चौहान को 606, आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के राजकुमार चौहान को 466, जनराज्य पार्टी के सुनील चौहान को 541, निर्दलीय प्रवेंद्र सिंह को 1221, रमेश पांडेय को 839 तथा विनय कुमार को 1403 मत मिले। इस तरह आठ मतदाताओं की जमानत जब्त हो गई।

    खबरें और भी